{"_id":"695a84f65d099ea2b30bfe03","slug":"fog-impacts-uttar-pradesh-trains-delayed-by-8-to-15-hours-flights-also-suffer-delays-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोहरे का असर: 8 से 15 घंटे तक लेट हो रहीं ट्रेनें... विमान भी लेटलतीफी का शिकार, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोहरे का असर: 8 से 15 घंटे तक लेट हो रहीं ट्रेनें... विमान भी लेटलतीफी का शिकार, यात्री परेशान
Sun, 04 Jan 2026 08:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:49 PM IST
सार
यूपी में घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक तो लगा ही है ट्रेनें और विमान भी लेटलतीफी का शिकार हो रहे हैं। कई ट्रेनें तो आठ से 15 घंटे तक लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
कोहरे व खराब मौसम के असर से रविवार को भी विमानों व ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। गोरखधाम एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची। स्पेशल ट्रेनें भी लेट रहीं। दूसरी ओर अमौसी एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानें भी लेटलतीफी का शिकार हुईं।
विज्ञापन
देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस रविवार सुबह 6:10 बजे की जगह सुबह 8:17 बजे लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन नई दिल्ली 2:51 घंटे की देरी से पहुंची। वापसी में नई दिल्ली से यह ट्रेन दो घंटे की देरी से लखनऊ जंक्शन के लिए रवाना हुई। वहीं, बठिंडा से गोरखपुर वाया लखनऊ चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस रविवार को आठ घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ठंड और कोहरे की चपेट में प्रदेश, कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ सहित प्रदेश के पांच मंडलों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले, दिग्गज 100 कंपनियां लेंगी इंटरव्यू; सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
इसी क्रम में वैशाली एक्सप्रेस दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 3:18 घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस दो घंटे, मरुधर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, लखनऊ मेल व एसी एक्सप्रेस सवा-सवा घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक घंटे देरी की शिकार हुई। इसके अलावा 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल दस घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 14:40 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची।
दूसरी ओर लखनऊ से पुणे जाने वाली आइएक्स-1617 डेढ़ घंटे, दिल्ली जाने वाली 6ई-6615 चालीस मिनट, हैदराबाद जाने वाली 6ई-6166 आधे घंटे, दिल्ली जाने वाली 6ई-6026 पैंतीस मिनट, अहमदाबाद जाने वाली 6ई-142 सवा घंटे, हैदराबाद जाने वाली 6ई-523 डेढ़ घंटे, दिल्ली जाने वाली 6ई-2026 आधे घंटे, गुवाहाटी जाने वाली 6ई-146 पौन घंटे, मुंबई जाने वाली क्यूपी-1526 पौन घंटे, रियाद जाने वाली आइएक्स-189 साढ़े चार घंटे लेट रही।
वहीं मस्कट से लखनऊ आने वाली ओवी705 डेढ़ घंटे, दिल्ली से आने वाली आइएक्स-2171 पचास मिनट, बंगलुरु से आने वाली आइएक्स-2048 एक घंटे, मुंबई से आने वाली क्यूपी 1524 आधे घंटे व मुंबई से आने वाली 6ई-5262 पौन घंटे लेट रही।