फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog disrupts flight operations, one flight diverted to Delhi

Lucknow News: धुंध ने बिगाड़ा विमानों का संचालन, एक फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट

Thu, 12 Mar 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fog disrupts flight operations, one flight diverted to Delhi
लखनऊ एयरपोर्ट। 
लखनऊ। बुधवार सुबह धुंध छाने से विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। हैदराबाद से सुबह लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की एक उड़ान चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया। धुंध के कारण सुबह के समय लखनऊ से जाने वाली कई अन्य उड़ानें घंटों देरी से रवाना हो सकीं।
विज्ञापन



दूसरी तरफ ईरान और इस्राइल के बीच जारी युद्ध के कारण खाड़ी देशों को आने-जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुधवार को भी रद्द रहीं। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह घनी धुंध की वजह से एयरपोर्ट पर दृश्यता कम हो गई। ऐसे में हैदराबाद से चलकर सुबह 8:05 बजे लखनऊ पहुंची इंडिगो की उड़ान (6ई 608) को एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। धुंध की वजह से सुबह 6:10 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 2108) करीब एक घंटे की देरी से और सुबह 6:15 बजे दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) 9:05 बजे रवाना हुई। सुबह 8:45 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 325) सवा घंटे बाद 10 बजे उड़ान भर सकी।
विज्ञापन




खाड़ी देशों की ये उड़ानें रहीं निरस्त

अबूधाबी से सुबह 6:05 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 1416।
शारजाह से सुबह 7:05 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 1424।
दम्माम से शाम 8 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 98।
शाम को 8:35 बजे अबूधाबी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 1415।
रात 9 बजे दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 97।
रात 10 बजे शारजाह जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 1423।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed