Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog disrupts air operations, flight from Delhi fails to land

Lucknow News: कोहरे से बिगड़ा हवाई संचालन, उतर नहीं पाया दिल्ली से आया विमान

Sat, 03 Jan 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Fog disrupts air operations, flight from Delhi fails to land
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। मौसम के ज्यादा खराब होने से शुक्रवार को हवाई संचालन पटरी से उतर गया। घने कोहरे से दृश्यता कम होने के कारण सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचा एक विमान लैंड नहीं कर सका। पायलट ने आसमान में 17 चक्कर काटे, मगर उसे उतरने की अनुमति नहीं मिली, जिससे विमान को वापस दिल्ली जाना पड़ा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 2171 दिल्ली से सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंची थी। उस समय कोहरा काफी घना था। दृश्यता 10 मीटर के करीब थी। ऐसे में एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी और यह वापस दिल्ली चला गया। यह फ्लाइट लखनऊ से आईएक्स 189 बनकर सुबह आठ बजे रियाद जाती है, मगर समय पर लैंडिंग न हो पाने और मौसम में खराबी के कारण उड़ान रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, मुंबई से रात 12:35 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-5264 करीब 45 मिनट की देरी से पहुंची। रियाद से सुबह नौ बजे आने वाली फ्लाइनेस की उड़ान एक्सवाई 333 भी देरी से आई। हैदराबाद से लखनऊ की फ्लाइट 6ई 453 दो घंटे, किशनगढ़ से लखनऊ की फ्लाइट एस 5-222 दो घंटे 18 मिनट, झारसुगुड़ा से लखनऊ की फ्लाइट एस 5-229 तीन घंटे, एअर इंडिया एक्सप्रेस की राजकोट से लखनऊ की फ्लाइट आईएक्स 124 दो घंटे पांच मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed