{"_id":"69542d499091647ad4072cb5","slug":"fog-disrupted-flight-operations-delaying-them-by-several-hours-lucknow-news-c-13-lko1070-1538632-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोहरे से बिगड़ा विमानों का संचालन, कई घंटों हुए लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोहरे से बिगड़ा विमानों का संचालन, कई घंटों हुए लेट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर। कोहरे के कारण मंगलवार को विमान सेवाओं का संचालन प्रभावित रहा। लखनऊ आने जाने वाले कई विमान घंटों देरी का शिकार हुए। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को मस्कट से तड़के 3:45 बजे लखनऊ पहुंचने वाली सलाम एयर की उड़ान (ओवी 705) सुबह 10:45 बजे लखनऊ पहुंची। मस्कट जाने वाली सलाम एयर की उड़ान (ओवी 706) सुबह 4:30 की जगह दोपहर 11:25 बजे रवाना हुई। इसी तरह दम्माम से सुबह 5:15 बजे लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 896) करीब पांच घंटे देरी से 10:50 बजे लखनऊ पहुंची। लखनऊ से सुबह 6:15 बजे दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) दोपहर 11:30 बजे रवाना हुई। वहीं रियाद से सुबह 9 बजे लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 333) डेढ़ घंटे देरी से 10:30 बजे लखनऊ पहुंची। जबकि लखनऊ से सुबह 10 बजे रियाद के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 334) दोपहर 11:20 बजे उड़ान भर सकी। इसके अलावा शारजाह से सुबह 7:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1424) 7:27 बजे पहुंची। सुबह 9:30 बजे दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 2173) शाम 4:30 बजे रवाना हुई।