फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Floodwaters reach Hayat Nagar; movement disrupted.

Lucknow News: हयात नगर तक पहुंचा बाढ़ का पानी, आवागमन प्रभावित

Wed, 07 Oct 2026 03:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters reach Hayat Nagar; movement disrupted.
बाढ़ से परेशान लोग।
लखनऊ। दुबग्गा के लालजी टंडन वार्ड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मंगलवार को पानी और बढ़ गया। बाढ़ का पानी जेहटा-माल रोड पार करते हुए हयात नगर गांव के मुहाने तक पहुंच गया है। इससे मुख्य रास्तों पर जलभराव होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

गोमती नदी के किनारे बसे गुलमी खेड़ा, सुखलाल खेड़ा, मुन्नालाल खेड़ा, टाड़ खेड़ा, सैथा और उमराव खेड़ा समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण जेहटा-माल रोड पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। हयात नगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी पानी भर गया है। मंगलवार को भाजपा नेता अंजनी श्रीवास्तव और किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी चारु मिश्रा ने नाव से हयात नगर नई कॉलोनी का जायजा लिया और लोगों को राहत सामग्री वितरित की। हालांकि, मंगलवार को पानी बढ़ने की गति कुछ कम हुई है।
विज्ञापन


डीसीपी ने लिया जायजा
मलिहाबाद। झाऊ बेरिया गांव में मंगलवार को नाव से बेहता नाला पारकर डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने ग्रामीणों का हालचाल पूछते हुए राहत सामग्री वितरित की। साथ ही जागरूक करते हुए कहा कि बेहता नाले के नजदीक बच्चों को न जाने दें। बड़े भी तैरकर पार करने की कोशिश न करें। नाव उपलब्ध है। गांव का मुख्य रास्ता नीचा होने के कारण पानी उसके ऊपर बह रहा है। इस कारण कामकाज सहित बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित है। इस मौके पर एसीपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौजूद रहे।

बाढ़ से परेशान लोग।

बाढ़ से परेशान लोग।

बाढ़ से परेशान लोग।

बाढ़ से परेशान लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed