फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flights trend in lucknow for marriage.

नवाबों के शहर में फ्लाइट से जाने लगीं बारातें!

Sun, 04 Jan 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Jan 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
flights trend in lucknow for marriage.

अपनी आरामदेह लाइफ स्टाइल और स्टेटस सिंबल को लेकर लखनऊवासी कहीं ज्यादा संजीदा होते जा रहे हैं। थोड़ा सा ज्यादा खर्च कर यदि उन्हें सुविधा और सुरक्षा दोनों मिलती है, तो वे इसके लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


बस और ट्रेन के बजाय हवाई जहाज से बारात लेकर जाने का चलन इसकी एक बानगी है। जी, हां अब लखनऊ के लोग बारातियों को लेकर जाने के लिए ट्रेन के बजाय हवाई जहाज को तवज्जो देने लगे हैं।
विज्ञापन


छह माह पहले एडवांस बुकिंग, ट्रेन के किराए से थोड़ा अधिक खर्च एक तरफ जहां उनके स्टेटस सिंबल को बढ़ा रहा है, वहीं समय और सुरक्षा के लिहाज से भी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बाराती पर लखनऊ से गोवा आने-जाने का किराया करीब 12 हजार रुपये आता है। शहर की प्रमुख ट्रैवल एजेंसियों की बुकिंग के आंकड़ों पर गौर करें तो हर माह यहां से 10 से 12 बारातें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, गोवा और चंडीगढ़ जैसे शहरों के लिए विमान से रवाना हो रही हैं।

इस बार ज्यादा बुकिंग चेन्नई व बेंगलूरू के लिए हैं। प्रमुख ट्रैवल एजेंसियों पर छह माह पहले की बुकिंग हो चुकी है।

लुभा रहे विमान कंपनियों के विशेष पैकेज

flights trend in lucknow for marriage.

एयर इंटरनेशनल ट्रैवल एजेंट ऑफ इंडिया (आईटा) के मुताबिक पिछले दिनों ट्रेनों के किराये में वृद्धि और विमान कंपनियों द्वारा मुहैया कराए जा रहे कम किराए वाले विशेष पैकेज के चलते विमान से बारात ले जाने का ट्रेंड बढ़ा है।

लखनऊ से नई दिल्ली का राजधानी एक्सप्रेस का सेकेंड एसी का किराया 1300 रुपये से अधिक होता है। जबकि पांच से छह महीने की एडवांस बुकिंग पर बारातियों का दिल्ली जाने और वापसी का हवाई टिकट 3400 रुपये तक में बुक हो रहा है।

आईटा के यूपी चैप्टर के प्रेसीडेंट मोहम्मद शोएब के मुताबिक लो फेयर वाली गो और इंडिगो जैसी विमान कंपनियां भी इतनी बड़ी बुकिंग के लिए विशेष पैकेज मुहैया करा रही हैं।

जिन शहरों में विमान का सीधा संपर्क नहीं है, वहां भी लखनऊ से सीधी एक सेवा उस बारात के लिए मुहैया कराई जा रही है। एक ही बार में 200 से अधिक सीटों की बुकिंग होने पर विमान कंपनियों के पास पांच से छह महीने पहले एडवांस में मोटी रकम पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed