{"_id":"5c6fad17bdec222be735932a","slug":"flight-passengers-will-get-boarding-pass-from-metro-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विमान यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से ही मिल जाएंगे बोर्डिंग पास, मिलेंगी ये सुविधाएं भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से ही मिल जाएंगे बोर्डिंग पास, मिलेंगी ये सुविधाएं भी
Fri, 22 Feb 2019 01:34 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन को किया जा रहा तैयार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से ही बोर्डिंग पास मिल जाएंगे। वहीं सामान की जांच कराने के अलावा विमान के उड़ान के समय का अपडेट भी मेट्रो स्टेशन पर ही मिल जाएगा। यात्रियों को जरूरी सामान खरीदने के लिए भी स्टेशन परिसर पर ही कियोस्क होंगे।
लखनऊ मेट्रो की तैयारी है कि एयरपोर्ट स्टेशन को यात्रियों के लिए पूरी तरह फ्रेंडली और बाकी सब स्टेशनों से सुंदरता व सुविधाओं में भी अलग बनाया जाए। कॉमर्शियल रन के लिए स्टेशन को अब तैयार कर दिया गया है।
मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से कई बार वार्ता के बाद यह सहमति बनी कि भूमिगत स्टेशन को 100 मीटर की दूरी तक बना लिया जाए। इससे यात्रियों को स्टेशन पर आने के बाद अधिक पैदल नहीं चलना पड़ेगा। इसके लिए भी एक विशेष पाथवे मेट्रो बनाकर देगा। इससे सीधे एयरपोर्ट के लाउंज में यात्री पहुंच जाएंगे।

शॉपिंग सेंटर, रेस्त्रां और बुक स्टोर भी मिलेंगे
दीवारों को सजाने के लिए चिकनकारी से लेकर पच्चीकारी तक का किया उपयोग
- फोटो : अमर उजाला
बोर्डिंग पास लेने के लिए एयरलाइंस के काउंटर भी मेट्रो के निकास द्वार पर बनाए जाने की योजना है। यहीं से सामान ले जाने के लिए ट्रॉली भी मिल जाएगी। जरूरत होने पर यहां से व्हीलचेयर या सामान की जांच कराने में एयरलाइंस के क्रू की भी मदद ली जा सकेगी।
लखनऊ मेट्रो ने अपना यह स्टेशन करीब 7500 वर्ग मीटर जगह में बनाया है। भूमिगत स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल पर जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए काउंटर्स बनाए जाएंगे।
करीब 5000 वर्ग मीटर एरिया का उपयोग यहां शॉपिंग सेंटर बनाने के लिए मेट्रो कर रहा है। इसमें खाने के लिए मिनी रेस्त्रां से लेकर कॉफ ी कैफे, बुक स्टोर जैसे स्टोर बनाए जाएंगे।

घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए अलग निकास द्वार
एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो स्टेशन का निर्माण इस तरह किया गया है कि एक तरफ के निकास द्वार से डोमेस्टिक और दूसरी तरफ के निकास द्वार से इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए यात्री जा पाएंगे।
वहीं अधिक सामान लेकर जाने वाले यात्रियों के लिए दोनों तरफ प्लेटफार्म लेवल से बाहर निकलने के लिए बड़ी लिफ्ट लगाई गई हैं। इससे यात्रियों को आने-जाने में असुविधा नहीं होगी। इन लिफ्ट को विशेष रूप से एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के लिए ही तैयार कराया गया है।

दीवारों पर दिखेगी चिकनकारी
दीवारों की सजावट
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन का इंटीरियर भी लखनऊ मेट्रो ने बाकी स्टेशनों से अलग रखा है। यहां अंदर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर होने का अहसास यात्रियों को मिलता है। चिकनकारी से लेकर पच्चीकारी तक का उपयोग यहां दीवारों को सजाने के लिए किया गया है।
वहीं बाथरूम के अंदर भी जो नल लगाए गए हैं, उनको सेंसर के जरिये संचालित किया जाएगा।
वहीं बाथरूम के अंदर भी जो नल लगाए गए हैं, उनको सेंसर के जरिये संचालित किया जाएगा।