{"_id":"5d531bb08ebc3e6d1e2bead9","slug":"flight-delayed-lucknow-news-lko4761933155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे विमान में बैठे रहे यात्री, सोशल मीडिया पर छलका गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे विमान में बैठे रहे यात्री, सोशल मीडिया पर छलका गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ घंटे विमान में बैठे रहे यात्री, सोशल मीडिया पर छलका गुस्सा
मौसम खराब होने से मंगलवार को गो एयर का दिल्ली से लखनऊ आने वाला विमान डेढ़ घंटे तक उड़ान नहीं भर सका। इस पर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा की। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली फ्लाइटें भी लेट रहीं।
गो एयर की फ्लाइट जी8-2610 को सुबह 8.10 बजे उड़ान भरकर 9.06 बजे लखनऊ उतरना था। मंगलवार को यात्री बैठ गए, विमान का गेट बंद हो गया, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ा। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि डेढ़ घंटे बाद भी विमान ने उड़ान नहीं भरी है। यात्री बैठे हुए हैं। इस व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। इस बीच जयंत कुमार और भारत ने भी ट्वीट कर समस्या को उठाया। आखिरकार विमान ने 9.25 बजे उड़ान भरी और 10.19 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। इसके अलावा शाम को 7.30 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान भी लेट हुई। इस पर वे यात्री परेशान हुए, जिन्हें आगे दूसरी उड़ान से जाना था।