फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flat registration in Atal Nagar Housing Scheme today and tomorrow

Lucknow News: अटल नगर आवासीय योजना में फ्लैट पंजीकरण बस आज और कल

Mon, 01 Dec 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Flat registration in Atal Nagar Housing Scheme today and tomorrow
एलडीए।
लखनऊ। एलडीए पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना के फ्लैटों को खरीदने के लिए फाॅर्म जमा करने का मौका बस आज और कल भर का है। फाॅर्म की बिक्री 30 नवंबर को बंद कर दी गई है। अब दो दिसंबर तक सिर्फ फाॅर्म जमा ही किए जाएंगे।
विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में 2,496 फ्लैट हैं। इनमें वन बीएचके टाइप-ए के 1272 फ्लैट, टाइप-बी के 416, टाइप-सी के 144, टू बीएचके टाइप-ए के 208 और टाइप-बी के 456 फ्लैट हैं। इनके लिए करीब पांच हजार लोग आवेदन कर चुके हैं। पंजीकरण कराने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को फ्लैट की कीमत की पांच प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के आवेदक को ढाई प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवंटन लाटरी के जरिये किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed