फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flag showing NCC cycling campaign

Lucknow News: एनसीसी साइकिलिंग अभियान को दिखाई झंडी

Tue, 07 Jan 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Flag showing NCC cycling campaign
लखनऊ। संग्राम 1857 एनसीसी साइकिलिंग अभियान को मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने सोमवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि 15 सदस्यीय दल 17 दिनों में कुल दो हजार किमी की दूरी तय करेगा। अभियान को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति में यूपी एनसीसी निदेशालय की ओर से आयोजित किया गया है। अभियान दल में टीम लीडर आगरा एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एनएस चारग शामिल हैं। पहली जनवरी को मेरठ से शुरू अभियान का चार को लखनऊ पहुंचने पर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने स्वागत किया था। अभियान 1857 के सभी प्रमुख युद्धक्षेत्रों और विद्रोह के अहम स्थानों से होकर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री की एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर की रैली के दौरान समाप्त होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed