Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five UP players participate in the five-a-side hockey camp.

Lucknow News: फाइव-ए-साइड हॉकी कैंप में यूपी के पांच खिलाड़ी शामिल

Thu, 09 Jul 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Five UP players participate in the five-a-side hockey camp.
केतन कुशवाहा
लखनऊ। भारतीय हॉकी में यूपी का प्रतिनिधित्व बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इस कड़ी में प्रदेश के पांच युवा खिलाड़ियों का चयन यूथ हॉकी फाइव-ए-साइड एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन

चयनितों में लखनऊ से स्ट्राइकर शाहरुख अली, झांसी से स्ट्राइकर केतन कुशवाहा, वाराणसी से मिडफील्डर राहुल यादव, करमपुर से स्ट्राइकर प्रहलाद राजभर और मिडफील्डर रोमित पाल शामिल हैं। चंडीगढ़ में शुरू हुए कैंप का आयोजन 18 जुलाई तक चलेगा। कैंप में देश के चुनिंदा 20 खिलाड़ियों को
विज्ञापन

शामिल किया गया है।
कैंप में प्रदर्शन के आधार पर 18 जुलाई को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा होगी, जो मस्कट (ओमान) में 20 से 25 जुलाई तक होने वाली यूथ एशियन चैंपियनशिप में भाग लेगी। कैंप मेें चयनित हुए रोमित पाल (सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज) को छोड़ दिया जाए तो शाहरुख अली, केतन कुशवाहा, राहुल यादव और प्रहलाद राजभर लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल के प्रशिक्षु हैं, जो विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल का संचालन करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और यूपी हॉकी के महासचिव रजनीश मिश्रा भी भारतीय यूथ टीम के साथ मस्कट में बतौर कोच जुड़ेंगे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में यूपी के हॉकी खिलाड़ी भारतीय टीम के हर आयुवर्ग में शामिल हो रहे हैं जो प्रदेश के बेहतर हॉकी भविष्य का परिचायक है।
फाइव-ए-साइड हॉकी चैंपियनशिप में पांचों खिलाड़ी पूर्व में भारत की अंडर-18 टीम में शामिल थे, जिन्होंने जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में खिताबी जीत दर्ज की थी। ऐसे में यूथ एशियन चैंपियनशिप में भी भारत खिताब के तगड़े दावेदार के रूप में उतरेगा।

Iहमारे लिए यह गर्व की बात है कि भारतीय हॉकी टीम में यूपी का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। राष्ट्रीय स्तर पर भी यूपी की हॉकी टीम अब अपनी छाप छोड़ रही है। उम्मीद है कि हॉकी खिलाड़ियों की सफलता का यह कारवां आगे भी जारी रहेगा। - आरपी सिंह (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हॉकी)I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed