फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five trains going to Jammu will be canceled today

Lucknow News: जम्मू जाने वाली पांच ट्रेनें आज रहेंगी निरस्त

Sun, 31 Aug 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five trains going to Jammu will be canceled today
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। बाढ़ से हालात बिगड़ने से चार दिन से पटरी से उतरा जम्मू जाने वाली ट्रेनों का संचालन दुरुस्त नहीं हो सका है। रविवार को भी लखनऊ से होकर जम्मू जाने वाले पांच ट्रेनें निरस्त रहेंगी और तीन कम दूरी तक ही जाएंगी। रेलवे ने शनिवार को इसकी सूचना जारी कर दी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय की ओर से जारी 54 ट्रेनों की सूची में से 51 निरस्त हैं और तीन कम दूरी तक चलाई जाएंगी। निरस्त ट्रेनों में पटना जंक्शन-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, कोलकाता टर्मिनल जम्मूतवी एक्सप्रेस, हावड़ा जंक्शन-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस, कोलकाता टर्मिनल जम्मूतवी व जम्मू-गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस शामिल है। उधर, जम्मू-वाराणसी जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस और जम्मूतवी-कोलकाता टर्मिनल एक्सप्रेस अंबाला कैंट तक ही जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed