{"_id":"5fc9330dcab59209604a3b70","slug":"five-runways-will-now-be-constructed-at-jewar-airport-the-committee-chaired-by-the-chief-secretary-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर एयरपोर्ट पर अब बनेंगे पांच रनवे, मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर एयरपोर्ट पर अब बनेंगे पांच रनवे, मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने दी मंजूरी
Fri, 04 Dec 2020 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर अब दो की जगह पांच रनवे बनाए जाएंगे। जेवर एयरपोर्ट के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इम्प्लमेंटेशन कमेटी ने बृहस्पतिवार को रनवे की संख्या बढ़ाने की मंजूरी दी। प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इम्प्लमेंटेशन कमेटी की बृहस्पतिवार को लोक भवन में आयोजित बैठक में जेवर एयरपोर्ट में रनवे की संख्या दो से बढ़ाकर 4 से 6 रनवे किए कंसलटेंट एजेंसी की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। नोएडा एयरपोर्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने पांच रनवे की फीजिबिलिटी रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट पर पूर्व में स्वीकृत दो रनवे के अलावा तीन और रनवे बनाए जा सकते है। पीएमआईसी ने वितीय व्यवस्था होने पर पांच रनवे के लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी दी।
पहले चरण में तीसरे रनवे के लिए 1365 हेक्टयर भूमि का अधिग्रहण होगा। दूसरे चरण में तीन रन वे के लिए कुल 3418 हेक्टयर और भूमि की जरूरत होगी। दूसरे चरण के प्रथम फेज में 1365 हेक्टेयर, दूसरे फेज में 1318 हेक्टेयर और तीसरे फेज में 735 हेक्टेयर की भूमि सम्मिलित होगी। इस प्रकार पांच रनवे के लिए जेवर एयरपोर्ट में कुल 4752 हेक्टयर की भूमि होगी। बैठक में बताया गया कि एयरपोर्ट निर्माण के लिए चयनित विकासकर्ता ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी का चयन किया जा चुका है। सात अक्तूबर को ज्यूरिख एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के बीच साइन कंसेशन एग्रीमेंट साइन भी हो चुका है।
विज्ञापन
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन और अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपीगोयल ने भी जेवर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण किए जाने की आवश्यकता जताई। बैठक में प्रमुख सचिव न्याय जेपीसिंह, विशेष सचिव सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।