फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five people were duped of Rs 61 lakh in the name of investment and task in gold and shares

Lucknow News: गोल्ड व शेयर में निवेश और टास्क के नाम पर पांच से ठगे 61 लाख

Fri, 26 Sep 2025 05:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 Sep 2025 05:37 AM IST
सार

लखनऊ में साइबर जालसाजों ने पांच लोगों को निवेश और टास्क के बहाने 61.18 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Five people were duped of Rs 61 lakh in the name of investment and task in gold and shares

विस्तार

लखनऊ। साइबर जालसाजों ने पांच लोगों से गोल्ड और शेयर में निवेश व टास्क के नाम पर 61.18 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने किसी को डॉलर में कमाने तो किसी को अधिक मुनाफा पाने का लालच दिया था। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन






इंदिरानगर सेक्टर बी निवासी फौजूल बशीर के मुताबिक 29 जुलाई 2024 को ठग ने उन्हें साईं इंवेस्टमेंट व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ लिया। ग्रुप एडमिन ने उन्हें कंपनी में गोल्ड में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद फौजूल को साईं इंवेस्टमेंट एप डाउनलोड कराया, फिर एक लिंक भेजा। उस लिंक के जरिये जालसाज ने छह सितंबर 2025 तक अलग- अलग खातों में 18 लाख रुपये निवेश करा दिए। इस बीच उन्हें मुनाफे की थोड़ी बहुत रकम भी मिली। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने 18 लाख निकालने चाहे तो उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया। तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

उधर, त्रिवेणी नगर के मयंक अग्रवाल से ठगों ने 11 जुलाई 2025 को व्हाट्सएप के जरिये संपर्क किया। फिर उन्हें शेयर में निवेश का झांसा देकर वीआईपी वन इक्विटी इलाइट एक्सचेंज ग्रुप में जोड़ा लिया गया। उन्हें रोजाना पांच फीसदी का मुनाफा देने का वादा किया गया और कई किस्तों में 11 लाख रुपये निवेश कराकर हड़प लिए। वहीं, आलमबाग के ओमनगर में रहने वाले असीम कालरा से साइबर जालसाजों ने टास्क पूरा करने के नाम पर 8.57 लाख ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दुबग्गा निवासी प्रशांत कुमार से भी टास्क के नाम पर 5.61 लाख की ठगी हुई। इसके अलावा पीजीआई निवासी आशीष कुमार से शेयर के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए गए। जालसाजों ने इन्हें डॉलर में मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक सभी मामलों की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed