फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five people from the same family found corona positive in lucknow

लखनऊः एक ही परिवार में पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव, पूरी कॉलोनी में दहशत

Thu, 28 May 2020 11:57 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 May 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
five people from the same family found corona positive in lucknow
एक ही परिवार में पांच मरीज मिलने पर कॉलोनी सील करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सरोजनीनगर क्षेत्र की चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी (दरोगाखेड़ा) में बुधवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरी कॉलोनी में दहशत है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने कानपुर रोड से कॉलोनी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बैरीकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। यहां की सभी दुकानों के साथ बैंक व शराब ठेके भी सील कर दिए गए। कोरोना पॉजिटिव परिवार के संपर्क में आने वाले दूध विक्रेता व चूड़ी बेचने वाली एक अन्य महिला के परिवार को भी क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन


दरोगाखेड़ा निवासी बुजुर्ग (71) के तीन बेटे अपने बहनोई के साथ मुंबई में रहते थे। गत 21 मई को ये सभी लखनऊ पहुंचे, लेकिन बुजुर्ग ने निगरानी समिति के अध्यक्ष प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह को केवल बेटों के साथ आए मुंबई निवासी के ही आने की खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दूसरे दिन जब ये सभी छत पर इकट्ठे देखे गए तो स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत निगरानी समिति से की। इसके बाद समिति के सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की और उनकी परचून की दुकान बंद करा दी।

दूधिया का परिवार भी क्वारंटीन

इसके बाद बुजुर्ग ने खुद निगरानी समिति के सदस्यों से बात कर जांच कराने को कहा। जिस पर मुंबई निवासी का जांच के लिए सैम्पल दिया और 23 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो लोकबंधु अस्पताल भेजा गया।

25 को स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग, उनकी पत्नी, तीन बेटों के भी सैंपल लिए। बुधवार पांचों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद सभी को आइसोलेशन में भेजा गया। 

सरोजनीनगर की मीरानपुर-पिनवट ग्राम पंचायत निवासी युवक भी बुजुर्ग के घर दूध देता था। दूध वाले के अलावा उसकी पत्नी व पुत्र को भी क्वारंटीन किया गया है। वहीं बुजुर्ग की पत्नी को चूड़ी पहनाने वाली महिला को भी क्वांरटीन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed