फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five overhead tanks will be built in Bhinga, drinking water crisis will be solved

Lucknow News: भिनगा में बनेंगे पांच ओवरहेड टैंक, दूर होगा पेयजल संकट

Wed, 15 May 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Five overhead tanks will be built in Bhinga, drinking water crisis will be solved
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में पेयजल संकट जल्द दूर होने की उम्मीद है। इसके लिए पांच-पांच वार्डों का जोन बनाकर न सिर्फ वहां ओवरहेड टैंक बनेंगे। बल्कि 11 नए ट्यूबवेल की स्थापना के साथ ही तीन पुराने पंप हाउस की भी मरम्मत होगी। इस पर करीब 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत से नगर पालिका परिषद बने भिनगा के नए वार्डों में आज भी लोग निजी हैंडपंप या सबमर्सिबल से पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं भिनगा नगर में भी पेयजल की समस्या है। यहां आज भी एक ही पानी की टंकी के सहारे जलापूर्ति की जा रही है। इससे निजात पाने के लिए नगर पालिका परिषद भिनगा के पांच-पांच वार्डों का जोन बनेगा। जहां एक-एक ओवरहेड टैंक स्थापित कर पांच-पांच वार्डों को जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए अब्दुल कलाम नगर वार्ड के टंडवा, सिविल लाइन के सिसवा, हनुमानगढ़ी, पूरे खैरी व कुन्ननपुर नौसहरा में 11-11 लाख लीटर का ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही नगर में 11 ट्यूबवेल स्थापित होंगे। जबकि विभिन्न कारणों से खराब तीन पंप हाउस की मरम्मत भी होगी। हर घर जल पहुंचाने के लिए 118 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए जल निगम बलरामपुर को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। ईओ डॉ. अनीता शुक्ला ने बताया कि भिनगा के हनुमानगढ़ी में चिह्नित भूमि पर विवाद है। जबकि कुन्ननपुर में चिह्नित भूमि कुछ कम है। शेष स्थानों पर भूमि चयन कर कार्य प्रारंभ कराया जा चुका है। 2025 तक सभी ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल नगर वासियों को अपनी सेवा देने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed