{"_id":"6abdd686dc3f20de8a09c0de","slug":"aadhaar-free-biometric-update-facility-extended-by-another-year-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार : एक साल और करा सकते हैं निशुल्क बायोमीट्रिक अपडेट, यूपी में ढाई करोड़ बच्चों का अपडेट बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार : एक साल और करा सकते हैं निशुल्क बायोमीट्रिक अपडेट, यूपी में ढाई करोड़ बच्चों का अपडेट बाकी
Thu, 01 Oct 2026 09:11 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:11 AM IST
सार
आधार में बायोमीट्रिक अपडेट दो बार जरूरी होता है। पहली बार बच्चा जब पांच साल की उम्र पूरी कर ले और दूसरी बार 15 साल की उम्र पूरी होने पर। इसमें बच्चे के फोटो, फिंगर प्रिंट और आंखों की पुतली का विवरण अपडेट किया जाता है।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट कराने की निशुल्क सुविधा 30 सितंबर 2027 तक तक बढ़ा दी गई है। पहले यह सुविधा 30 सितंबर 2026 तक थी। अभी प्रदेश में करीब ढाई करोड़ बच्चों का आधार अपडेट होना बाकी है। समय बढ़ने से काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
यूआईडीएआई के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आधार में बायोमीट्रिक अपडेट दो बार जरूरी होता है। पहली बार बच्चा जब पांच साल की उम्र पूरी कर ले और दूसरी बार 15 साल की उम्र पूरी होने पर। इसमें बच्चे के फोटो, फिंगर प्रिंट और आंखों की पुतली का विवरण अपडेट किया जाता है। इससे बच्चे के बड़े होने के बाद आधार से पहचान की पुष्टि में आसानी होती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में राज्यसभा चुनाव: आठ सीटों के बाद भाजपा की नजर नौंवी सीट पर, चाहिए और 25 वोट; निगाहें सपा के बागियों पर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: अखिलेश ने बताया कि क्यों बनाया धनराज नाथवानी को राज्यसभा का प्रत्याशी, रायबरेली दौरे पर की टिप्पणी
यूआईडीएआई ने सितंबर 2025 में 7 से 15 वर्ष के बच्चों के पहले अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट का शुल्क एक साल के लिए माफ किया था। इसका उद्देश्य बड़ी संख्या में लंबित अपडेट को पूरा कराना था। समयसीमा बढ़ने से अभिभावकों को इसके लिए एक साल और मिल गया है। वे केंद्र पर जाकर बच्चों का आधार निशुल्क अपडेट करा सकते हैं।