फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain breaks 10-year record, yet 37 districts remain dry; temperatures rise as monsoon departs

यूपी: बारिश ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड, फिर भी 37 जिले रह गए सूखे; मानसून विदा होते ही बढ़ रहा है पारा

Thu, 01 Oct 2026 07:29 AM IST
रोहित मिश्र विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला लखनऊ
विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 01 Oct 2026 07:29 AM IST
सार

यूपी से मानूसन विदा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब किसी भी जिले में बारिश को लेकर पूर्वानुमान नहीं हैं। अच्छी बारिश के बाद भी कई जिले सूखे रह गए। 

विज्ञापन
UP: Rain breaks 10-year record, yet 37 districts remain dry; temperatures rise as monsoon departs
इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून ने बारिश का दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया। लेकिन प्रदेश में जिलेवार वर्षा का वितरण असमान रहा। एक जून से 30 सितंबर के दाैरान 802.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो औसत से आठ प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन


इसके बावजूद 37 जिलों में औसत से कम बारिश हुई, जबकि 37 जिलों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई। आगरा में बारिश औसत के बराबर रही।यूपी के 20 में से 16 जिलों में बारिश की कमी 20 से 59 प्रतिशत रही, जबकि देवरिया, कुशीनगर, गाजियाबाद और शामली में कमी औसत के 60 प्रतिशत से भी अधिक रही।
विज्ञापन


इस बार प्रदेश में मानसून की शुरुआत कमजोर रही। जून में औसत से 54 और जुलाई में 17 प्रतिशत कम बारिश हुई। अगस्त में 24 प्रतिशत अधिक बारिश ने कमी पूरी की। सितंबर में तो मानसून खूब बरसा। इस महीने यूपी में 250.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जो औसत से 63 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 जिलों में एक हजार मिलीमीटर से अधिक हुई बारिश

UP: Rain breaks 10-year record, yet 37 districts remain dry; temperatures rise as monsoon departs
इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश। - फोटो : अमर उजाला/संवाद

पश्चिमी यूपी में औसत से 16 प्रतिशत अधिक और पूर्वी यूपी में दो प्रतिशत अधिक बारिश हुई। चित्रकूट में सबसे ज्यादा 1358.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। बांदा में 1348.4, बिजनौर में 1348.2 और बहराइच में 1343.8 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं 14 जिलों में बारिश 1000 मिलीमीटर से अधिक रही।

2018 की बारिश का आंकड़ा छूटा पीछे

दस साल के आंकड़ों में इससे पहले साल 2018 में प्रदेश में 764.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस बार 38.1 मिलीमीटर ज्यादा बारिश हुई। पश्चिमी यूपी में 782.7 मिलीमीटर बारिश हुई, जो दस साल में सर्वाधिक है। पूर्वी यूपी में 817 मिलीमीटर बारिश हुई, लेकिन यहां 2021 का 867.3 मिलीमीटर का आंकड़ा अब भी सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने अक्तूबर में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है।

धूप खिली तो बढ़ी गर्मी, चार दिन में 8.2 डिग्री चढ़ा तापमान

बारिश थमने के बाद राजधानी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बुधवार को सुबह से ही चटख धूप निकली तो गर्मी का अहसास बढ़ गया। मंगलवार को चली पछुआ हवा बुधवार को थमी रही, जिससे धूप का असर और ज्यादा महसूस हुआ। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बारिश थमने के बाद बीते चार दिनों में राजधानी के अधिकतम तापमान में 8.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी हो सकती है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो मंगलवार के बराबर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, इसमें 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed