फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five new corona patient in Lucknow

राजधानी में पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 213 हुई मरीजों की संख्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
five new corona patient in Lucknow
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को पांच नए कोरोना मरीज मिले। इनमें चार नर्स के परिवार के हैं, जिनमें दो महिलाएं हैं। वहीं, एक तोपखाना निवासी युवक है। इसके साथ राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 213 हो गई है, जिनमें 132 यहां के मूल निवासी हैं। नक्खास निवासी नर्स के संपर्क में आने वाले केजीएमयू के 60 डॉक्टरों और कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन उसके परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। चारों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिवार के अन्य छह सदस्यों को 14 दिन तक क्वारंटीन रहने को कहा गया है। इसी तरह तोपखाना निवासी युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। वह सदर निवासी टेलर की दुकान पर काम करता था। पॉजिटिव पाए गए युवक के छह परिवारीजनों के सैंपल भी भेजे गए हैं। उधर, बिरहाना, गोमती नगर इलाके में कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को 91 लोगों के सैंपल लिए। वहीं, रानी खेड़ा दर्जी बगिया, सराय मालिका, कुंदनलाल हाता, भोलानाथ कुआं, पुल गुलाम हाता, शोधी टोला पहुंची टीम ने 4000 परिवारों को कोराना के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed