फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five more patient of dengue

डेंगू के पांच और मरीज मिले, दस दिन में आंकड़ा पहुंचा 120

Sun, 22 Nov 2020 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Five more patient of dengue
डेंगू के पांच और मरीज मिले, दस दिन में आंकड़ा पहुंचा 120
विज्ञापन

राजधानी में डेंगू का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पांच लोगों में इसकी पुष्टि हुई। बीते 10 दिनों में डेंगू के 120 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।
जनवरी से अब तक 750 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को अलीगंज, इंदिरानगर, आलमबाग व गोमतीनगर में डेंगू के मरीज मिले।
विज्ञापन

हालांकि, डॉक्टरों का यह भी कहना है कि सर्दी बढ़ने पर मच्छर का प्रकोप कम होगा। स्वास्थ्य महानिदेशालय स्टेट लैब में सिविल अस्पताल व बलरामपुर समेत दूसरे अस्पतालों से डेंगू मरीजों के नमूने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन मरीजों में कार्ड टेस्ट के नमूने पॉजिटिव आते हैं, उनकी एलाइजा जांच होती है। बीते 10 दिनों में करीब 120 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बालागंज, राजाजीपुरम, कन्हैया माधवपुर व न्यू हैदरगंज के 4239 घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान 11 घर व अन्य स्थानों को नोटिस जारी किए गए।

ये हैं संवेदनशील इलाके
डेंगू के लिहाजा से कई इलाके संवेदनशील हैं। यहां लगातार मरीज मिल रहे है। इनमें फैजुल्लागंज, इंदिरानगर, अलीगंज, गोमतीनगर, खदरा, त्रिवेणीनगर व डालीगंज समेत अन्य इलाके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed