{"_id":"5e50c7e28ebc3ef3cb3ff943","slug":"five-ips-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार में घिरे मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर सहित पांच आईपीएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार में घिरे मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर सहित पांच आईपीएस अफसरों के तबादले
Sat, 22 Feb 2020 11:49 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर समेत पांच आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। भ्रष्टाचार में घिरे शलभ को डीआईजी विशेष जांच बनाया गया है।
विज्ञापन
मथुरा में एक अपहृत डॉक्टर को छुड़ाने के लिए दी गई फिरौती की बरामद रकम की बंदरबांट का आरोप पुलिस पर लगा था। पकड़े गए बदमाश को बिना किसी लिखा-पढ़ी के छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
आईजी और एडीजी आगरा जोन की जांच में एसएसपी से लेकर एसएचओ तक की भूमिका मिली थी। एसएचओ को निलंबित व सीओ का हटा दिया गया था। तभी से शलभ पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी। शुक्रवार देर रात की गई कार्रवाई को भी इसी का हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ व बहराइच में भी नए कप्तान
- बहराइच के एसपी गौरव ग्रोवर को मथुरा का नया एसएसपी बनाया गया है।
- 4वीं वाहिनी पीएसी में तैनात मुनिराज जी. को अलीगढ़ का एसएसपी बनाया गया है।
- अलीगढ़ में एसएसपी रहे आकाश कुलहरि को पीएसी मुख्यालय में डीआईजी बनाया गया है।
- 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में तैनात विपिन कुमार मिश्रा को बहराइच का नया एसपी बनाया गया है।