{"_id":"6826d57e91edde2142085ad7","slug":"five-investors-lucknow-duped-rs-3-84-crore-showing-advertisement-share-trading-facebook-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सोशल मीडिया पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन दिखाकर पांच निवेशकों से ठगे 3.84 करोड़ रुपये , रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सोशल मीडिया पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन दिखाकर पांच निवेशकों से ठगे 3.84 करोड़ रुपये , रिपोर्ट दर्ज
Fri, 16 May 2025 01:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 16 May 2025 01:12 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में शेयर ट्रेडिंग में फायदा दिखाकर निवेशकों को फंसाया और फिर उनसे 3.84 करोड़ रुपये ठग लिए। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
विस्तार
शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पांच लोगों से 3.84 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों ने पहले सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग के फर्जी विज्ञापन दिखाए, फिर व्हाट्सएप और टेलीग्राम से झांसे में लिया।
विज्ञापन
पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश यादव के अनुसार, जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उन्हें फ्रीज कराने के लिए बैंकों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सीएम ने पूरा बयान सुने बिना ही ट्वीट किया... सपा नेता रामगोपाल ने दिया जवाब, बोले - जाति धर्म देखकर हो रहा अत्याचार
विज्ञापन
ये भी पढ़े- पांच की जिंदा जलकर मौत : बस में इमरजेंसी गेट पर थी सुकून से सोने वाली सीट, भाग नहीं सके यात्री, सामने आई जांच रिपोर्ट
इंदिरानगर के हरिहर नगर निवासी व्यापारी अवनीश सिंह ने मार्च में फेसबुक पर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा और संपर्क किया। फोनकर्ता महिला ने खुद को श्रुति बताते हुए अशिका स्टॉक ब्रोकिंग नाम की सेबी पंजीकृत कंपनी से जुड़ा बताया। शुरुआती 10 हजार के निवेश पर 11 हजार रुपये मिलने से भरोसा जीता और निवेश बढ़ता गया। उन्होंने अलग-अलग खातों में 1.85 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। पोर्टल पर मुनाफा 10.81 करोड़ दिखा और अवनीश ने निकासी का प्रयास किया, तो 71.66 लाख रुपये कमीशन की मांग की गई।
ऐसे ही गुडंबा के कल्याणपुर स्थित अहिल्याबाई नगर निवासी दीनबंधु पाल से 18 मार्च से 21 अप्रैल के बीच 1.43 करोड़ रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन