फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP Leader Ramgopal Yadav replied back on statement of CM Yogi Adityanath.

UP: सीएम ने पूरा बयान सुने बिना ही ट्वीट किया... रामगोपाल ने दिया जवाब, बोले - जाति धर्म देखकर हो रहा अत्याचार

Fri, 16 May 2025 10:45 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 16 May 2025 10:45 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की नाक के नीचे दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अकल्पनीय अत्याचार हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
SP Leader Ramgopal Yadav replied back on statement of CM Yogi Adityanath.
सपा नेता राम गोपाल यादव व सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा नेता रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्वीट पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नाक के नीचे दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अकल्पनीय अत्याचार हो रहे हैं। लोगों का जाति व धर्म देखकर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने मेरा पूरा बयान सुने बिना ही ट्वीट कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में विशेषकर उत्तर प्रदेश में जहां धर्म, जाति और वर्ग देखकर लोगों पर फर्जी मुकदमे लगाये जा रहे  हों, जाति धर्म के आधार पर एनकाउंटर किये जा रहे हों, जाति धर्म के आधार पर गैंगस्टर लगा कर संपत्ति जब्त की  जा रही हो, जाति धर्म और वर्ग देखकर महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे हों।
विज्ञापन


जाति धर्म और वर्ग देख कर कर्मचारियों और अधिकारियों की पोस्टिंग्स की जाती हो ऐसी विकृत मानसिकता के लोगों के वारे में कल मैंने एक कार्यक्रम में कहा था की कर्नल सोफिया का धर्म नाम से पहचान लिए इसलिए गाली दी गयीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच की जिंदा जलकर मौत : बस में इमरजेंसी गेट पर थी सुकून से सोने वाली सीट, भाग नहीं सके यात्री, सामने आई जांच रिपोर्ट

ये भी पढ़ें - बस अग्निकांड: चीखते रहे बच्चे, जलती रहीं उम्मीदें... राख हो गया पूरा परिवार, लपटों में बच्चों को तलाशती रही मां


विदेश सचिव मिस्त्री को गाली दीं गयीं  अगर इन गाली वाजों को ये पता चल जाता की व्योमिका सिंह जाटव हैं और एयर मार्शल अवधेश भारती यादव हैं तो ये इन अफसरों को भी गालियां देने से बाज नहीं आते।


मुझे आश्चर्य इस बात का है कि जिस मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों पर अकल्पनीय अत्याचार हो रहे हों उन्होंने मेरा पूरा बयान बगैर  सुने ही ट्वीट कर दिया।



बता दें कि सीएम योगी ने एक्स पर दिए गए अपने बयान में कहा था कि सेना की वर्दी 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक 'राष्ट्रधर्म' निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है। यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती है। इस विकृत जातिवादी सोच को जनता फिर जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed