फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five injured in a home collapsed in bazarkhala in Lucknow.

कच्चे मकान की छत गिरी, तीन बच्चों सहित पांच नीचे दबकर घायल

Fri, 07 Jul 2017 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Jul 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
five injured in a home collapsed in bazarkhala in Lucknow.
ढ़हा कच्चा घर - फोटो : amar ujala

लखनऊ के बाजारखाला के चित्ताखेड़ा में बृहस्पतिवार देर रात कच्चे मकान की छत ढहने से तीन बच्चों सहित पांच लोग दब गए। हादसे से वहां अफरा तफरी व चीखपुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद गंभीर हालात में उसे ट्रामा में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि, बाजारखाला के चित्ताखेड़ा निवासी गयाप्रसाद का वर्षों पुराना कच्चा मकान है। जिसे उन्होंने सात साल पहले मनोज को किराए पर दे रखा था। मनोज वहां पत्नी व तीन बच्चों सोनाली (9), मुस्कान (7)  व बेटे तरूण संग वहां रहता था।
विज्ञापन


देर रात खाना खाने के बाद पुरा परिवार सो रहा था। कि अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे मलबे के नीचे पांचो दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर वहां अफरा तफरी मच गई। आस पास के लोगोंने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जिसके बाद उन्हे उपचार के लिए ट्रामा में भर्ती करवाया। जहां सोनाली की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed