{"_id":"5cf0c280bdec22078b293b58","slug":"five-ias-officers-will-retire-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः दीपक सिंघल समेत पांच आईएएस आज होंगे रिटायर, प्रशासनिक फेरबदल की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः दीपक सिंघल समेत पांच आईएएस आज होंगे रिटायर, प्रशासनिक फेरबदल की संभावना
Fri, 31 May 2019 04:44 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 31 May 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
दीपक सिंघल
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्य सचिव रह चुके वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक सिंघल सहित पांच आईएएस अधिकारी शुक्रवार को रिटायर हो जाएंगे। इनमें अपर मुख्य सचिव सार्वजनिक उद्यम डॉ. पीवी जगनमोहन, सहारनपुर के कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, बलविंदर सिंह भुल्लर और कर्ण सिंह चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं माना जा रहा है कि योगी सरकार बड़े पैमाने पर जल्द ही प्रशासनिक फेरबदल कर सकती है। कृषि उत्पादन आयुक्त का पद एक माह से खाली है। इस पद पर तैनात रहे डॉ. प्रभात कुमार 30 अप्रैल को रिटायर हो गए थे। सरकार की चुनावी व्यस्तता के कारण यह पद अभी तक नहीं भरा जा सका है।
विज्ञापन