{"_id":"621e858b8b088d11f25bba70","slug":"five-died-in-road-accident-lucknow-news-lko619983469","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। गोसाईंगंज में बेकाबू ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। निगोहां में सांड से बाइक टकराने से पीजीआई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। वहीं, पारा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इसके बाद आक्रोशित परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ शव को काकोरी में मोहान रोड पर रखकर जाम लगा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारी भूमि आवंटन व मुआवजे की मांग कर रहे थे। सरोजनीनगर तहसीलदार के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। पारा और सरोजनीनगर में सड़क हादसों में दो कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, गोसाईंगंज के कुंवर बहादुर खेड़ा का रहने वाला देशराज (30) मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी मंजू और तीन वर्षीय बेटी के साथ करीमखेड़ा गांव में ससुराल जा रहा था। रास्ते में सुल्तानपुर रोड पर गोसाईंगंज सीएचसी के सामने पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ईंट लदे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में देशराज सड़क पर गिरकर ट्रक से कुचल गया। उसकी मौत हो गई जबकि पत्नी मंजू व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। रायबरेली के ठकुराइनखेड़ा, थाना हरचंदपुर निवासी रामचंद्र (55) रिटायर्ड फौजी थे। वह पीजीआई में सिक्योरिटी गार्ड थे। सोमवार शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी निगोहां में सैनिक नगर के पास सांड से टकराकर बाइक पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामचंद्र को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर टू में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। रामचंद्र के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।
तहसीलदार के आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी
काकोरी के तेजकिशन खेड़ा गांव निवासी संजय (28) व जयकरन बाइक से सुबह करीब पांच बजे बुद्घेश्वर मजदूरी के लिए घर से निकले थे। ग्रामीणों के मुताबिक, जयकरन हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे। तभी रास्ते में पारा में शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी के पास मोहान रोड पर पीछे से तेज रफ्तार व अनियंत्रित मिट्टी लदे डम्पर ने बाइक में टक्कर मार दी। संजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेलमेट पहने होने की वजह से जयकरन बच गया लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल जयकरन को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया जबकि चालक भाग गया। घटना से आक्रोशित परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे मृतक के शव को गांव के बाहर मोहान रोड पर रखकर जाम लगा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी भूमि आवंटन व मुआवजे की मांग कर रहे थे ।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान मृतक के भाई बुद्धिलाल व ग्रामीणों के साथ घुरघुरी तालाब पुलिस चौकी इंचार्ज विनय सिंह ने मारपीट की। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इंस्पेक्टर काकोरी जितेन्द्र बहादुर सिंह ने मामले को शांत कराया। वहीं तहसीलदार सरोजनी नगर के आश्वासन पर ग्रामीणों में प्रदर्शन समाप्त किया। मृतक के भाई ने बताया कि संजय की शादी हो गई थी। संजय की पत्नी रोशनी तीन माह की गर्भवती है और उसे दो बेटियां भी हैं। वहीं घायल जयकरन भी विवाहित है। मृतक के भाई बुद्धिलाल की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
दो कांवड़ियों की मौत, दो घायल
लखनऊ। पारा और सरोजनीनगर में सड़क हादसों में दो कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। कानपुर के ख्वाजगीरपुर, थाना चौबेपुर निवासी कृष्ण कुमार शुक्ल (54), अपने भतीजे निर्मल (19) और भाई के नाती रोशन (12) संग कांवड़ लेकर बाइक से लोधेश्वर महादेवा, बाराबंकी जा रहे थे। पारा के जलालपुर में ज्ञान ढाबा के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण कुमार, निर्मल व रोशन घायल हो गए। तीनों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कृष्ण कुमार की मौत होे गई। वहीं, कानपुर के नौ नंबर चौराहा, थाना गुमटी के पास रहने वाला सर्वेश गुप्ता (30) वहीं चौराहे पर पूड़ी का ठेला लगाता था। सोमवार को सर्वेश अपने दोस्त संग कांवड़ लेकर बाराबंकी के महादेवा जाने के लिए बाइक से निकला था। सरोजनीनगर में सर्वेश का दोस्त लघुशंका करने के लिए रुका था। तभी बाइक के पास खड़े सर्वेश को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही सर्वेश की मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी ज्योति व दो बच्चे हैं।