अमेठी में बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई बस, पांच यात्रियों की मौत, दो की हालत नाजुक
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के बाजारशुकुल थाने से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही प्राइवेट बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तो 11 अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
सूचना के बाद मौके पर एसपी समेत अन्य अफसरों ने घायलों के उपचार की जानकारी ली। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के साथ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
ये भी पढ़ें - सपा ने महाराष्ट्र में 12 और हरियाणा में 5 सीटों पर किया दावा, एक हाथ दो, दूसरे हाथ लो... की नीति अपनाई
ये भी पढ़ें - जातिगत वोटबैंक को लामबंद करेगी कांग्रेस, यूपी के लिए अपनाई ये रणनीति
अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह करीब दो बजे दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
एसपी अनूप सिंह मौके पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। सूचना के बाद सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह भी अस्पताल पहुंचकर मरीजों का बेहतर उपचार कराने में जुट गए। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मृतकों के पहचान करवाने में जुटी है।
सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात को चालू करवा दिया गया है। हादसा करने वाली गाड़ी मौके से फरार हो गई है। जिसकी तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.