फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress plans to increase its vote share in Uttar Pradesh.

UP Congress: जातिगत वोटबैंक को लामबंद करेगी कांग्रेस, यूपी के लिए अपनाई ये रणनीति

Tue, 09 Jul 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Jul 2024 12:07 AM IST
सार

कांग्रेस ने यूपी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसके तहत महापुरुषों व पार्टी नेताओं के नाम से कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कांग्रेस ने जातियों को गोलबंद करने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
Congress plans to increase its vote share in Uttar Pradesh.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस ने प्रदेश में जातिगत वोटबैंक बढ़ाने की नई रणनीति बनाई है। इसके तहत विभिन्न महापुरुषों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम पर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह कार्यक्रम संबंधित जाति की आबादी के बीच चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


पार्टी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवनराम की पुण्यतिथि (6 जुलाई) पर बीते दिनों तीन दिवसीय आयोजन कर इस मुहिम की शुरुआत कर दी है। यह आयोजन दलित आबादी के बीच किए गए। दलितों के बीच पहुंचे पार्टी नेताओं ने उन्हें यह समझाने का प्रयास किए कि कांग्रेस ने हमेशा उनकी बिरादरी को तवज्जो दी है। अब पार्टी संतों व स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े और पार्टी के उच्च पदों पर रहे नेताओं की जयंती और पुण्यतिथि से संबंधित कैलेंडर तैयार करा रही है। इस कैलेंडर के आधार पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम होंगे। संबंधित नेताओं के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए उनकी बिरादरी के नेताओं के लोगों के बीच अपनी बात रखी जाएगी।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की बढ़ेगी सक्रियता
पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इससे एक तरफ कार्यकर्ताओं में सक्रियता बनी रहेगी तो दूसरी तरफ संबंधित जाति के लोगों के बीच पार्टी से जुड़ाव भी बढ़ेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने बताया कि बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर वे खुद दलित बस्ती में जाकर सहभोज में शामिल हुए थे। पार्टी के हर नेता ने कहीं न कहीं कार्यक्रम आयोजित किए। आगे अब यह सिलसिला चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed