{"_id":"662f3619ea0370535a0f4e11","slug":"five-died-in-accidents-in-barabanki-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में पांच लोगों की मौत: कहीं बस ने बाइक को मारी टक्कर तो कहीं डीसीएम में जा घुसी बाइक, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में पांच लोगों की मौत: कहीं बस ने बाइक को मारी टक्कर तो कहीं डीसीएम में जा घुसी बाइक, मचा कोहराम
Mon, 29 Apr 2024 11:24 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:24 AM IST
सार
बाराबंकी में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। इससे कई परिवारों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस में भीड़ लगी है।
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले में तीन अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। इन दर्दनाक हादसों के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। सोमवार सुबह लखनऊ महमूदाबाद सड़क मार्ग पर निंदूरा के पास रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कुर्सी के एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि हादसे में सीतापुर जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र के चंदेल गांव निवासी विकास उर्फ गुड्डू (26) व तुलसी (24) की मौत हुई है। जबकि बाइक पर सवार तीसरे युवक श्रवण को गंभीर चोटें आई हैं। मौके से हेलमेट भी मिला है। तीनों मजदूरी करने लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बसपा ने अमेठी समेत तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, रायबरेली के बाद अमेठी में भी कांग्रेस को चुनौती
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भड़काऊ भाषण देने पर आकाश आनंद और तीन प्रत्याशियों समेत 30 अज्ञात के खिलाफ केस, पढ़ें पूरा मामला
वहीं, देवा कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव निवासी ऋषि कुमार (21) अपने साथी मालिकदीन (24) के साथ रविवार रात बाइक से मोहम्मदपुर खाला में मुंडन समारोह में आए थे। देर रात दोनों बाइक से घर को जा रहे थे। इस दौरान फतेहपुर देवा मार्ग पर कुतुलुपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी खराब डीसीएम में बाइक जा घुसी। गंभीर हालत में घायल होने के बाद दोनों को सीएचसी देवा भेजा गया। जहां मौत हो गई है।
उधर, बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर देर रात राजा बाजार के पास स्कूटी और ई रिक्शा में भिड़ंत से एक युवक की मौत हो गई। मृतक जैदपुर थाना क्षेत्र का बताया जाता है। पुलिस शिनाख्त में लगी है। इन तीन सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत से सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस में भीड़ है।