{"_id":"5e5006b68ebc3ef39367a252","slug":"five-died-due-to-lightning-in-lucknow-eight-scorched","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने और ओला-बारिश से उत्तर प्रदेश में आठ लोगों की मौत, फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने और ओला-बारिश से उत्तर प्रदेश में आठ लोगों की मौत, फसलों को नुकसान
Sat, 22 Feb 2020 11:58 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
तेज हवाओं के चलते कई पेड़ भी गिरे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बृहस्पतिवार रात से ही अचानक मौसम बदल गया। कई जिलों में आंधी और बारिश हुई। शुक्रवार को भी दिनभर ऐसा ही दौर रहा। अवध के बाराबंकी, अमेठी व रायबरेली में ओले भी गिरे। इससे प्रदेश में कुल आठ लोगों की मौत हो गई। अवध में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। बारिश के चलते फसलों का भी नुकसान हुआ। मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर और मेरठ में भी बारिश व बूंदाबांदी हुई। मौसम में बदलाव के कारण दिन के पारे में गिरावट होने से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
सुल्तानपुर के हलियापुर में बारिश के दौरान बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर पिता दिलीप (40) और पुत्र राजकुमार (15) की मौत हो गई। तीन अन्य झुलस गए। सुल्तानपुर के ही दूबेपुर और भदैंया में दंपती समेत पांच लोग झुलस गए। वहीं, अंबेडकरनगर केभीटी में खेत पर जा रही बच्ची निधि (12) ने भी बिजली गिरने से दम तोड़ दिया। सीतापुर के रेउसा में बिजली गिरने से जहां पोती क्रांति (10) की मौत हो गई। बाबा मनोहर बुरी तरह से झुलस गए। वहीं, लखनऊ के गोसाईंगंज में भी बिजली गिरने से सुनील वर्मा (45) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शनिवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार, 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
कहां-कितनी बारिश (मिमी में)
बहराइच: 10.4
मुजफ्फरनगर: 8.6
नजीबाबाद: 8.2
सुल्तानपुर: 7.6
मुरादाबाद: 5.0
अमेठी : 4.6
कानपुर से मौसम अपडेट: अचानक बदला मौसम, बारिश संग पड़े ओले
अरब सागर से उठीं हवाओं से बने विक्षोभ के चलते बुंदेलखंड और कानपुर के आसपास के जिलों में बारिश हुई। कई जिलों में ओले भी गिरे। 13 किमी की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने ठंड लौटने का अहसास कराया। बारिश से सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। शनिवार को भी बारिश की संभावना है। कानपुर शहर में शुक्रवार को भी हवाओं संग तीन मिली बारिश हुई। कानपुर देहात में तेज आंधी से बबूल का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई।
बांदा जिले में शुक्रवार की शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस बीच कालिंजर क्षेत्र में बिजली गिरने से एक चरवाहे की मौत हो गई। चित्रकूट में भी रिमझिम बारिश संग तेज हवाएं चलीं। जालौन में बृहस्पतिवार की रात तेज हवाओं संग झमाझम बारिश हुई। कन्नौज में बारिश के साथ ही मानीमऊ क्षेत्र में ओले गिरे। फतेहपुर में शुक्रवार को तड़के धाता क्षेत्र में बारिश संग ओले गिरे। यहां एक मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
फर्रुखाबाद में भी बारिश संग कमालगंज क्षेत्र में ओले गिरे। बृहस्पतिवार की रात बारिश से 250 गांवों की बत्ती गुल हो गई। इटावा में बूंदाबांदी के साथ कई क्षेत्रों में ओले गिरे, जिससे सरसों और की फसल को नुकसान पहुंचा। उन्नाव में भी तेज बारिश के साथ कई क्षेत्रों में ओले गिरे और सरसों की फसल को नुकसान हुआ। हालांकि गेहूं की फसल को फायदा पहुंचने की संभावना है। हरदोई में शुक्रवार तड़के चार बजे बारिश और तेज हवाओं के चलने से शहर की बिजली आठ घंटे तक गुल रही। पिहानी में तेज हवा चलने से सरसों, मसूर व गन्ना की फसल पलट गई।