{"_id":"6830d462998cbceb820496ab","slug":"five-depots-will-be-built-for-private-buses-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1217837-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी बसों के लिए बनेंगे पांच अड्डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी बसों के लिए बनेंगे पांच अड्डे
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निजी बसों के लिए पीपीपी मॉडल पर शहर में पांच नए अड्डे बनाए जाएंगे। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने इनके संचालन के लिए ट्रांसपोर्टरों से संपर्क शुरू कर दिया है। एलडीए ने बसंतकुंज, मोहनलालगंज, किसान पथ, मोहन रोड, किसान पथ जुग्गौर और सुल्तानपुर रोड पर जमीन आरक्षित कर दी है। उत्तर प्रदेश स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं विनियमन) नीति-2025 को स्वीकृति मिलने के बाद कवायद शुरू हुई है।