फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five Degree Tempreature goes down

Lucknow News: आंधी-बारिश से पांच डिग्री लुढ़का पारा

Tue, 25 Apr 2023 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Five Degree Tempreature goes down
लखनऊ। राजधानी का मौसम सोमवार को दोपहर बाद फिर बिगड़ गया। काले बादल छाने के साथ धूल भरी हवाएं चलीं और फिर बारिश होने लगी। शाम पांच बजे तक 2.8 मिमी. पानी गिरा। रविवार से सोमवार तक कुल 7.8 मिमी. बारिश रिकॉर्ड हुई। आंधी-पानी से दिन के तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने लखनऊ के लिए मंगलवार को भी येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ हालात सुधरने लगेंगे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ में 60 किमी. की रफ्तार से हवा चली। यह प्रदेश में सबसे तेज रही। इस बीच अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो रविवार से 5.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और यह 20 डिग्री रहा।
विज्ञापन


फलपट्टी के बागवानों को राहत
बारिश से मलिहाबाद फलपट्टी के बागवानों को राहत मिली है। पानी गिरने से आम के पेड़ धुल गए हैं और कीट-पतंगें भी नष्ट हो गए हैं। हालांकि, गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। उधर, बारिश से मेंथा किसानों को भी फायदा हुआ है।
विज्ञापन



बंगलूरू से आ रही फ्लाइट डाइवर्ट
मौसम खराब होने से बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट तीन बार प्रयास पर भी लैंड नहीं कर पाई। इससे परेशान यात्रियों ने ट्वीट कर घबराहट भी जाहिर की। बाद में विमान को वाराणसी डाइवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed