{"_id":"5c82ef4fbdec221425445926","slug":"five-dead-including-mother-daughter-as-car-collapsed-in-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसाः खड्ड में गिरी कार, मां-बेटी समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाः खड्ड में गिरी कार, मां-बेटी समेत पांच की मौत
Sat, 09 Mar 2019 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2019 04:10 AM IST
विज्ञापन
acciddent
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक कार सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। इससे कार में सवार मां-बेटी समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कार के सामने अचानक एक मवेशी के आ जाने से हुआ।
विज्ञापन
कार सवार सभी लोग रिश्तेदारी से तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हरगांव इलाके के सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर गुरुवार रात ढाई बजे बड़ेलिया और परसेहरामाल के बीच जा रही एक कार के सामने अचानक गाय आ गई। बताते हैं कि गाय से टकराने के बाद कार बेकाबू होकर कई बार पलटते हुए सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
इस हादसे में कार सवार बेनीपुर राजा निवासी सावित्री (35) पत्नी संतोष, उनकी बेटी मानसी (5), मोहिनी (14) पुत्री सतीश, नीतू (15) पुत्री पुनीत, किरन (30) पुत्री राजेश की मौत हो गई। जबकि मृतका सावित्री का बेटा श्याम (8), आसिमा (5), मेवालाल (45), सतीश (42) व मुरादनगर निवासी, कार चालक हनीफ, दशरथपुर निवासी हरीश (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर घायलों का इलाज जारी है। मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं।
बताया जाता है कि कार सवार सभी लोग सिधौली इलाके के सहरैयापुरवा में रिश्तेदारी में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे, जहां से लौटते वक्त हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जा रही है।