फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five Corps of Special Security Force formed, Generals deployed

विशेष सुरक्षा बल की पांच वाहिनी गठित, तैनात किए गए सेनानायक

Thu, 24 Jun 2021 04:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Jun 2021 04:07 PM IST
सार

प्रदेश में विशेष सुरक्षा बल की पांच वाहिनियों का गठन कर दिया गया है। साथ ही इन वाहिनियों में सेनानायक की तैनाती भी कर दी गई है।

विज्ञापन
Five Corps of Special Security Force formed, Generals deployed
सीआरपीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में विशेष सुरक्षा बल की पांच वाहिनियों का गठन कर दिया गया है। साथ ही इन वाहिनियों में सेनानायक की तैनाती भी कर दी गई है। इसके तहत लखनऊ में पीएसी 32 के सेनानायक जय प्रकाश को विशेष सुरक्षा बल वाहिनी एक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


गोरखपुर में 26वीं वाहिनी में तैनात सेनानायक कुंतल किशोर को विशेष सुरक्षा बल दो का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह चौथी वाहिनी प्रयागराज में तैनात अविनाश पांडेय को प्रयागराज में विशेष सुरक्षा बल वाहिनी 3 का और अलीगढ़ स्थित 45वीं वाहिनी पीएसी में तैनात संजय सिंह को मथुरा में विशेष सुरक्षा बल वाहिनी 4 का और 44वीं वाहिनी मेरठ में तैनात सूर्यकांत त्रिपाठी को सहारनपुर में विशेष सुरक्षा बल 5 के सेनानायक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
विज्ञापन


चार पीपीएस अफसरों के तबादले
उधर, डीजीपी मुख्यालय ने चार पीपीएस अधिकारियों के भी तबादले कर दिए। इनमें से बलराम को मुरादाबाद से गाजीपुर, राजीव द्विवेदी को गाजीपुर से एटीएस लखनऊ, आतिश कुमार सिंह को सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ से एटीएस लखनऊ और शंकर प्रसाद को पीएसी मुख्यालय से सुरक्षा मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed