फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five arrested in dacaity

प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में डकैती डालने वाले पांच गिरफ्तार

Wed, 10 Aug 2022 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
five arrested in dacaity
लखनऊ। उदयगंज इलाके में सोमवार को प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में घुसकर चाकू से हमला करने के बाद जेवर-नकदी ले गए पांच आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुराना किला रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोचे गए पांचों आरोपियों के पास से हुसैनगंज पुलिस ने डकैती में इस्तेमाल हुई चाकू व बाइक के अलावा जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी हुसैनगंज निवासी ईशान प्रभाकर उर्फ वंश, हसनैन, तौफीक, नासिर और महानगर निवासी तौसीफ शामिल हैं। आरोपियों ने सोमवार को उदयगंज इलाके में प्रॉपर्टी कारोबारी विष्णु अग्रवाल के कार्यालय में घुसकर पहले उनकी जमकर पिटाई की थी। उसके बाद चाकू मारकर जेवरात व नकदी छीन ली थी। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि तौसीफ को छोड़कर चारों उसी इलाके के ही हैं। प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज श्याम सिंह के मुताबिक, आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने की माला, दो जंजीर, नकदी, दो बाइक व पांच मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर ने 24 घंटे में वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

रेकी कर दिया था वारदात को अंजाम
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पांचों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग दो-तीन दिनों से विष्णु की रेकी कर रहे थे। ऐसे में उन्हें जानकारी मिली थी कि विष्णु के पास सोमवार को बीसी की बड़ी रकम आने वाली है। इस पर उन लोगों ने सोमवार को वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि उस दिन रकम नहीं आई, इसलिए जेवरात व गल्ले में मिली नकदी ही ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed