{"_id":"5e625e5d8ebc3eead2506ae1","slug":"five-arrested-for-spreading-anarchy-in-protest-against-caa-and-nrc","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सीएए-एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन में अराजकता फैलाने के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सीएए-एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन में अराजकता फैलाने के पांच आरोपी गिरफ्तार
Fri, 06 Mar 2020 07:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Mar 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
घंटाघर पर प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरगंज पुलिस ने घंटाघर पर सीएए-एनआरसी के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ठाकुरगंज थाना में बलवा, निषेधाज्ञा तोड़ने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज, धमकी और सेवन सीएलए समेत अन्य धाराओं के चार मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार दोपहर आरोपियों की धरनास्थल पर मौजूदगी की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
एडीसीपी पश्चिम ने बताया कि पकड़े गए लोगों में हरदोई के शाहाबाद व यहां हसनगंज के खदरा में सारंग अस्पताल के पास रहने वाले कफील खान और शाहजर खान, शाहजहांपुर के जलालनगर निवासी व यहां खदरा में शम्स अस्पताल के सामने रह रहे अलमास खान, बाजारखाला के तकिया जंग अलीशाह में रहने वाले आसिफ खान और महानगर के पेपर मिल रोड स्थित मेट्रो सिटी चक्रपुरी निवासी मो. तारिक शामिल हैं। एडीसीपी ने बताया कि पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सीएए-एनआरसी के विरोध में घंटाघर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में अब तक 10 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। फोटो और वीडियो से 58 लोगों को चिह्नित करके जेल भेजा जा चुका है जबकि 100 से अधिक लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन