{"_id":"63ebf6f94de2f0b1bb025eb0","slug":"five-alaya-apartment-will-demolish-lucknow-news-lko6697720146-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पांच अलाया अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, एलडीए याजदान इंफ्रोकॉन कंपनी का मानचित्र के विपरीत निर्माण कराने वाले अफसरों, अभियंताओं की भी जुटा रहा जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पांच अलाया अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, एलडीए याजदान इंफ्रोकॉन कंपनी का मानचित्र के विपरीत निर्माण कराने वाले अफसरों, अभियंताओं की भी जुटा रहा जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हजरतगंज में वजीर हसन रोड में पिछले महीने भरभरा कर गिरी अलाया बिल्डिंग के बिल्डर याजदान इंफ्रोकॉन कंपनी के पांच अलाया अपार्टमेंट पर एलडीए का बुलडोजर चलेगा। अवैध रूप से किए गए इन निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई प्राधिकरण कर रहा है। साथ ही नक्शे के विपरीत निर्माण कराने वाले सरपरस्त अफसरों एवं अभियंताओं की कुंडली भी तैयार कर रहा है।
याजदान इंफ्रोकॉन का हजरतगंज के प्राग नरायन रोड पर एक, डालीबाग में दो और महानगर की पेपर मिल कॉलोनी में मेट्रो सिटी के पीछे दो अपार्टमेंट हैं। डालीबाग स्थित अलाया होम्स के दो टावर हैं। इनमें से एक में 20 फ्लैट एवं एक पेंटहाउस है, दूसरे टावर में 20 फ्लैट हैं। प्राग नरायन रोड व महानगर के दोनों अपार्टमेंट में 20-20 फ्लैट हैं। पांचों अपार्टमेंट के कुल 100 फ्लैटों में से सभी में परिवार रह रहे हैं। बिल्डर ने प्रवर्तन इकाई के अफसरों, अभियंताओं से सांठगांठ कर इनमें नक्शे में स्वीकृत से अधिक तल बनवाकर फ्लैट बेच दिए। एलडीए सभी अपार्टमेंट की मानचित्र एवं प्रवर्तन इकाई के दस्तावेजों के आधार पर 80 फीसदी जांच रिपोर्ट तैयार कर चुका है। कंपनी के प्राग नरायन रोड के एक अपार्टमेंट को एलडीए ने गिराया था, जबकि वजीर हसन रोड वाला खुद ही ढह गया था।
उधर, अलाया अपार्टमेंट में अवैध रूप से निर्माण कराने में सरपरस्ती देने वाले 10 अफसरों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों की पहचान हो चुकी है। इनमें जोनल प्रवर्तन अधिकारी, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं सुपरवाइजर शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो एलडीए के उच्च अफसर इस अवैध निर्माण का ठीकरा सिर्फ अवर अभियंता व सुपरवाइजर के सिर फोड़ना चाहते हैं। अलाया अपार्टमेंट व अलाया होम्स में मानचित्र के विपरीत बनाए फ्लैट खरीदने वाले परिवार संकट में आ सकते हैं। एलडीए सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने अधिकतर अपार्टमेंट का ढाई मंजिल का मानचित्र स्वीकृत कराया, मगर निर्माण चार से पांच मंजिल तक करवा लिया। एलडीए की अवैध फ्लैट तोड़ने की मंशा है।