{"_id":"601e893e5cf7176ba68026b9","slug":"five-adcp-and-two-acp-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पांच एडीसीपी व दो एसीपी के तबादले, कार्यक्षेत्रों में किया गया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पांच एडीसीपी व दो एसीपी के तबादले, कार्यक्षेत्रों में किया गया बदलाव
Sat, 06 Feb 2021 05:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Feb 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने पांच एडीसीपी व दो एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शनिवार शाम को जारी सूची के मुताबिक महानगर की एसीपी रहीं आईपीएस प्राची सिंह को पदोन्नित के बाद एडीसीपी उत्तरी का कार्यभार दिया गया है। वहीं, एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव को पश्चिम क्षेत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक, एडीसीपी पश्चिम गोपाल कृष्ण चौधरी को क्राइम ब्रांच के साथ महिला अपराध का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
एडीसीपी यातायात पूर्णेंदु सिंह को दक्षिण और एडीसीपी दक्षिण सुरेश चंद्र रावत को यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसीपी कैसरबाग पंकज श्रीवास्तव एसीपी पुलिस लाइन और एसीपी अपराध राजकुमार को महानगर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।