{"_id":"69c4a7edd3ebf4006709ca5c","slug":"fitness-of-school-vehicles-will-be-checked-from-april-1-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एक अप्रैल से जांची जाएगी स्कूली वाहनों की फिटनेस, अनफिट गाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक अप्रैल से जांची जाएगी स्कूली वाहनों की फिटनेस, अनफिट गाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए गए निर्देश
Thu, 26 Mar 2026 08:58 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:58 AM IST
सार
यूपी में मुख्य सचिव ने अनफिट स्कूली वाहनों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिटनेस जांचने की शुरुआत एक अप्रैल से होगी।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को 1 से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष फिटनेस एवं सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कहा जो भी वाहन अनफिट पाए जाएं उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करें। मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से कहा, परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनीटरिंग पोर्टल विकसित किया है। अभियान के दौरान सभी स्कूलों के वाहनों का ब्योरा इस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। अगर पोर्टल से भेजे गए अलर्ट के बावजूद वाहन की फिटनेस नहीं कराई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 277 करोड़ पौधों से यूपी बनेगा हरित प्रदेश, वन विभाग का इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पुच एआई कंपनी की वित्तीय हैसियत 43 लाख, करार 25 हजार करोड़ रुपये निवेश का, उठे सवाल
उन्होंने सभी बीएसए को भी इस प्रणाली के प्रति संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बताया कि अभिभावक भी इस पोर्टल के जरिये स्कूल वाहनों की फिटनेस की स्थिति देख सकेंगे। पोर्टल को वाहन एवं सारथी डाटाबेस से एकीकृत किया गया है जिससे वाहनों एवं चालकों का स्वचालित सत्यापन संभव होगा।