तालाब में जहर डाला, दो क्विंटल मछलियां मरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर थाना क्षेत्र में लक्ष्मणपुर रोड स्थित तालाब में किसी ने जहर डाल दिया, जिससे दो क्विंटल मछलियां मर गई।
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर तीन लोगों पर जहर डालने का आरोप लगाया है।
हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पीड़ित परेशान है। उधर मछलियों के मरने से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।
संक्रामक रोगों के फैलने की भी आशंका
जगतपुर कस्बा निवासी मोतीलाल ने तालाब का पट्टा लेकर उसमें मछलियां पाली है। शुक्रवार की रात किसी ने तालाब में जहर डाल दिया, जिससे मछलियां मर गई हैं। मरने के बाद मछलियां पानी के ऊपर आ गई हैं।
पीड़ित मोतीलाल ने थाने में इस संबंध में तीन लोगों पर आशंका जताते हुए तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मछलियों के मरने से पीड़ित परेशान हैं।
मछलियों के मरने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की भी आशंका है। एसओ केएन पांडेय का कहना है कि मामले को दिखवाया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।