फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first up cabinet for this year can change the recruitment decision of Akhilesh govt

कैबिनेट बैठक में भर्तियों से जुड़ा अखिलेश सरकार का यह फैसला पलट सकते हैं सीएम योगी

Tue, 02 Jan 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Jan 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
first up cabinet for this year can change the recruitment decision of Akhilesh govt
अखिलेश , सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को नए साल की पहली कैबिनेट बैठक होगी। इसमें निकायों में रिक्त पदों पर भर्ती से जुड़े अखिलेश यादव सरकार के एक फैसले को पलटने सहित कई प्रस्तावों पर विचार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सपा सरकार ने निकायों में केंद्रीयत व अकेंद्रीयत सेवा के ग्रेड पे-1900 से 4200 तक के रिक्त पदों की भर्ती का काम अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से लेकर नगर विकास विभाग को दे दिया था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि यह फैसला तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खां के दबाव में हुआ था। योगी सरकार फिर से इन पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी आयोग को सौंपने जा रही है। इसके अलावा सरकार शराब बनाने में प्रयोग होने वाले अल्कोहल पर लगने वाले टैक्स की दरें घटा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि वर्तमान में अल्कोहल पर 32 प्रतिशत टैक्स है। इसे घटाकर पांच प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। इसका फायदा शराब कंपनियों को होगा। बैठक में आगरा व कानपुर में मेट्रो का संशोधित डीपीआर भी प्रस्तुत किया जा सकता है। साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लागत घटाने से जुड़े फार्मूले पर भी विचार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed