फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   villegers-see-light-first time-lifetime

यहां आजादी के 66 बरस बाद जला पहला 'बल्ब'

Mon, 28 Oct 2013 02:55 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2013 02:55 PM IST
विज्ञापन
villegers-see-light-first time-lifetime

यह अनियोजित विकास का ही नतीजा है कि आजादी के बाद से अब तक राजधानी से सटे निगोहां के दो गांव हरिहरपुर पटसा और जमादारखेड़ा बिना बिजली के अंधेरे में थे।

विज्ञापन


रविवार का दिन दोनों गांवों के ग्रामीणों के लिए बिजली की सौगात के रूप में ढेरों खुशियां लेकर आया।

विधायक चंद्रा रावत के उद्घाटन करते ही दोनों गांवों में बिजली चमक उठी इसी के साथ बच्चे, बूढ़े, युवा और महिलाएं सभी एक सुर में खुशी के साथ चिल्ला उठे...‘देखो बिजली आ गई...’।
विज्ञापन


गांववालों की खुशी देखते ही बन रही थी। दीपावली से पहले ही यहां दीपावली जैसा माहौल हो उठा। एक दूसरे को मिठाई खिलाते ग्रामीणों ने बधाइयां दीं।

रविवार को हरिहरपुर पटसा गांव के मजरा नयाखेड़ा और जमादारखेड़ा का मजरा गड़रियनखेड़ा का बदला हुआ अंदाज था।

विधायक निधि से दोनों गांव में कराए गए विद्युतीकरण का उद्घाटन विधायक चंद्रा रावत ने किया। ये दोनों गांव लखनऊ और रायबरेली की सीमा पर बसे हैं।

रविवार को उनका सपना साकार हो गया। गांव में बिजली पहुंचने के बाद बल्ब जलते ही यहां के लोगों ने  नाते-रिश्तेदारों को बिजली आने की सूचना दी।

सबसे ज्यादा खुशी यहां के उन छात्रों और छात्राओं को हुई,जिन्हें हाल में ही लैपटॉप  मिला है और वह इस चार्ज करने के लिए पड़ोस के गांव जाते थे। अब उन्हें इस समस्या से निजात मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में निगोहां के प्रधान अजय सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामस्वरूप यादव, अमरेन्द्र यादव सहित पास पड़ोस के गांवों के लोग उपस्थित रहे।

और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed