फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First the reindeer, now the killing of the deer has exposed the system.

Lucknow News: पहले बारहसिंघा अब हिरण की हत्या से खुली व्यवस्था की पोल

Wed, 15 Jan 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
First the reindeer, now the killing of the deer has exposed the system.
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। वन विभाग सिर्फ पेड़ ही नहीं अब वन्य जीवों की भी रक्षा नहीं कर पा रहा है। गत दो माह में हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में पहले बारहसिंघा और अब नर हिरण की हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मौके से दो लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई वन विभाग की टीम ने एक पर बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। ऐसे में किस प्रभावशाली के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ा गया। इसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

विगत आठ नवंबर को बहराइच के कुछ लोगों ने हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र का ग्राम मनिहारतारा के मजरा खुशामदपुर स्थित बाग में एक बारहसिंघा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। बहराइच की सीमा के पास हुई इस घटना में बारहसिंघा बहराइच जिले के थाना रिसिया क्षेत्र के सैदा गांव की तरफ चला गया था। खुशामदपुर गांव में कृष्ण मुरारी सिंह के आम के बाग में हुए इस हमले में शामिल लोग विरोध करने पर बाग मालिक को देखकर मौके से भागे थे।
विज्ञापन

मामले में रिसिया थाना क्षेत्र के सैदा निवासी सलमान व चुनमुन उर्फ मुस्तकीम सहित 10 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था। इसमें से अब तक हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने सैदा गांव निवासी नाथूराम, दिलदार अली, महफूज उर्फ कोइलिया व बहराइच के ही थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र के मझौवा बुजुर्ग के मजरा नई बस्ती निवासी गुलाम मोहम्मद को ही गिरफ्तार कर सकी है। वहीं, रविवार हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ही सुजानडीह गांव स्थित गेहूं के खेत में एक नर हिरन की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में रेंजर हरदत्त नगर गिरंट राम मिलन अपने साथ खेत स्वामी सगरू सहित मौके पर मौजूद गांव के ही एक अन्य युवक को पकड़कर अपने साथ वन कार्यालय ले गए। बाद में सिर्फ सगरू पर ही मामला दर्ज कराया गया जिसे बाद में जेल भेजा गया, जबकि दूसरे युवक को किसके प्रभाव में छोड़ा गया। इस पर सवालिया निशान लग रहे हैं। जानकारों की माने तो एक आदमी पांच साल के नर हिरन को कदापि नहीं मार सकता। ऐसे में दूसरे को छोड़ना सवाल पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed