फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first show of prashant kishor becomes hit in UP.

यूपी में हिट रहा कांग्रेस के 'पीके' का पहला चुनावी शो

Sat, 30 Jul 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Jul 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
first show of prashant kishor becomes hit in UP.
लखनऊ में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) का यूपी में पहला शो पूरी तरह हिट रहा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के शो के लिए पीके ने जैसी स्क्रिप्ट तैयार की थी, मूसलाधार बारिश भी उसे नहीं धो सकी। बारिश के बावजूद कार्यकर्ता पूरे समय कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।

विज्ञापन


रिमझिम फुहारों के बीच पॉलिटिकल रैंप पर चहलकदमी करते हुए राहुल गांधी सूबे के मायूस कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने में कामयाब रहे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल अपराह्न तीन बजे रमाबाई अंबेडकर मैदान पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सबसे पहले फ्लाइंग किस कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और अंग्रेजी के टी शेप में बने रैंप पर हाथ हिलाते हुए कार्यकर्ताओं के पास पहुंच गए। इससे कार्यकर्ता जोश से भर गए। पूरा कार्यक्रम स्थल कांग्रेस के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने बारिश से तरबतर कार्यकर्ताओं को देखा तो उनका दिल जीतने के लिए कहा, ...काश एक बार फिर जोर की बारिश आ जाए और मैं भी पूरी तरह भीग जाऊं। इस समय आप भीगे हुए हैं और मैं सूखा हूं। मेरी भी इच्छा आपकी तरह भीगने की है...।

करीब एक घंटे तक देते रहे सवालों के जवाब

first show of prashant kishor becomes hit in UP.

नेता मंच पर बैठे थे और राहुल इसी रैंप पर चहलकदमी करते हुए कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब दे रहे थे। करीब एक घंटे तक सवालों का जवाब देने के बाद राहुल ने गुलाम नबी आजाद और राजबब्बर को रैंप पर बुलाया।

उन्होंने भी कुछ सवालों के उत्तर दिए। बाद में शीला दीक्षित, संजय सिंह व अन्य नेता भी रैंप पर आए।

दो घंटे के इस शो के जरिए राहुल ने कई बार कार्यकर्ताओं के दिलों को छुआ। बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट बता रही थी कि राहुल उनका उत्साह बढ़ाने में कामयाब रहे हैं। जिस रैली स्थल के बारे में कहा जाता है कि इसे भरने की हिम्मत सिर्फ बसपा प्रमुख मायावती के पास ही है, उसी रमाबाई अंबेडकर मैदान में शुक्रवार को कांग्रेसी झंडे लहरा रहे थे।

अरसे बाद लखनऊ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जोश दिखाई दिया। इस शो के जरिए राहुल गांधी यह संदेश देने में कामयाब रहे कि पार्टी इस बार नंबर एक की लड़ाई के लिए मैदान में उतर रही है।

टिकट चाहने वालों के भरोसे जुटा ली इतनी भीड़

first show of prashant kishor becomes hit in UP.

पिछले पांच महीने के दौरान अलग-अलग मीटिंग में प्रशांत किशोर ने सभी टिकट चाहने वाले नेताओं से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सूची मांगी थी।

पीके ने सभी टिकट चाहने वालों से 15-15 कार्यकर्ताओं को लाने के लिए कहा था। इस समय यूपी में 9000 लोग कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। रणनीतिकारों ने हिसाब लगाया कि इनमें से आधे भी यदि 15-15 कार्यकर्ताओं को ले आएंगे तो उनका काम हो जाएगा। पीके की यह रणनीति पूरी तरह सफल रही।

तेज बारिश के बावजूद नेताओं ने नहीं छोड़ा मंच

first show of prashant kishor becomes hit in UP.

कार्यक्रम स्थल पर करीब सवा एक बजे मूसलाधार बारिश होने लगी। इसके बावजूद प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, प्रचार समिति के चेयरमैन संजय सिंह व कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन प्रमोद तिवारी मंच पर ही डटे रहे। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर भाषण के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते रहे।

शॉर्ट सर्किट से साउंड सिस्टम बंद
बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट से साउंड सिस्टम बंद हो गया। इसके बाद ही नेताओं के भाषण बंद हुए। करीब डेढ़ बजे बंद हुआ साउंड सिस्टम राहुल के आने के बाद करीब सवा तीन बजे ठीक हुआ। राहुल को भी मंच पर करीब 15 मिनट तक साउंड सिस्टम ठीक होने का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed