फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first private train to be run between lucknow to delhi.

लखनऊ-दिल्ली के बीच चलेगी पहली प्राइवेट ट्रेन ‘तेजस’, रेलवे बोर्ड के सौ दिवसीय एजेंडे में शामिल

Tue, 09 Jul 2019 05:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Jul 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
first private train to be run between lucknow to delhi.
फाइल फोटो

तेजस एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन होगी, जिसे चलाने का जिम्मा निजी हाथों में होगा। रेलवे बोर्ड ने इसे अपने सौ दिवसीय एजेंडे में शामिल करते हुए रेलवे यूनियनों के विरोध-प्रदर्शन को भी दरकिनार कर दिया है। दो सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का शिड्यूल तैयार है और इसे हरी झंडी दिखाने का इंतजार है।

विज्ञापन


पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने वर्ष 2016-17 में स्पेशल ट्रेनों अंत्योदय, हमसफर, तेजस आदि की घोषणा की थी। रेलवे बोर्ड ने चारों ट्रेनों के संचालन का शिड्यूल जारी करने को कहा गया था। इसमें से हमसफर एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंदविहार के बीच चलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि, सुविधाओं के लिहाज से इस ट्रेन की कई शिकायतें हैं। अब तेजस एक्सप्रेस को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस ट्रेन का शिड्यूल भी जारी किया जा चुका है। खास बात यह है कि यह ट्रेन प्राइवेट ग्रुप द्वारा चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 तरह की खूबियों से युक्त है तेजस

first private train to be run between lucknow to delhi.

तेजस कपूरथला रेल कोच फैक्टरी में तैयार की गई हैं। ट्रेन 22 तरह की खूबियों से सुसज्जित होगी, जिसमें सीटों पर एलसीडी, वाईफाई के साथ-साथ कैटरिंग का मेन्यू मशहूर शेफ द्वारा तैयार किया जाएगा और किराया शताब्दी के मुकाबले महंगा होगा।

हफ्ते में छह दिन चलेगी
तेजस एक्सप्रेस (12585/12586) का शेड्यूल जारी हो चुका है। ट्रेन लखनऊ-आनंदविहार-लखनऊ के बीच चलेगी। जो गुरुवार को छोड़कर हफ्ते में सभी दिन रवाना होगी। लखनऊ से सुबह 6.50 बजे चलकर दोपहर 1.20 बजे आनंदविहार और वापसी में आनंदविहार से दोपहर 3.50 बजे चलकर रात 10.05 बजे पहुंचेगी। लखनऊ के बाद ट्रेन कानपुर और आनंदविहार में ही रुकेगी।

दिल्ली के यात्रियों को मिलेगी राहत

first private train to be run between lucknow to delhi.

तेजस एक्सप्रेस शुरू होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह की एक गाड़ी बढ़ जाएगी। अभी सुबह दिल्ली जाने के लिए गोमती एक्सप्रेस व डबलडेकर एक्सप्रेस ही हैं। जबकि तेजस के शुरू हो जाने के बाद यह यात्रियों की पहली पसंद बन सकती है, जिसकी वजह है टाइमिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed