फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first merit for 72825 teachers recruitment.

शिक्षक भर्तीः 100 अंक वालों को मिलेगी खुशी!

Thu, 28 Aug 2014 08:07 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Aug 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
first merit for 72825 teachers recruitment.

प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों की पहली मेरिट की रेस बेहद टफ है। एक-एक अभ्यर्थी के कई-कई जिलों से आवेदन के कारण दावेदारों की संख्या बहुत अधिक होने से विभाग को मेरिट बनाने में पसीने छूट रहे हैं।

विज्ञापन


कुल आवेदनों के हिसाब से एक पद के 95 दावेदार हैं। बहरहाल संभावना जताई जा रही है कि पहली मेरिट में टीईटी में 100 से अधिक अंक पाने वालों को ही मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


72,825 पद के लिए 69 लाख आवेदन आए हैं। यह संख्या इतनी अधिक है कि पहली मेरिट में टीईटी में 100 से कम अंक वालों को मौका मिलने की कम ही उम्मीद है।

पहले चरण की काउंसलिंग के लिए तैयारी पूरी

first merit for 72825 teachers recruitment.

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए 29 से 31 अगस्त तक पहले चरण की काउंसलिंग की तैयारियां पूरी कर चुका है।

बस इसके लिए मेरिट जारी करने की तैयारी है। गौरतलब है कि प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया नवंबर 2011 से शुरू हुई।
 
सर्वाधिक आवेदन बना जी का जंजाल
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए आए आवेदन जी का जंजाल बना हुआ है। एक-एक अभ्यर्थी ने 35 से 45 जिलों में आवेदन किया है।

सर्वाधिक आवेदन आने वाले जिलों में मेरिट निर्धारण में काफी दिक्कतें आ रही हैं। मेरिट का निर्धारण श्रेणीवार किया जा रहा है। पुरुष, महिला और जातिवार आरक्षण के आधार पर मेरिट तैयार की जा रही है।

ये हैं काउंसलिंग की तारीखें

first merit for 72825 teachers recruitment.

प्रशिक्षु सहायक अध्यापक भर्ती के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 29, 30 और 31 अगस्त को होगी।

काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन मेरिट लिस्ट जल्द जारी की जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया।

पहले चरण के बाद बचे हुए पदों के लिए फिर से काउंसलिंग कराई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती टीईटी मेरिट पर की जानी है।

विज्ञापन

निदेशक को विशेष सावधानी बरतने के आदेश

first merit for 72825 teachers recruitment.

मेरिट के आधार पर डायट प्राचार्य काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कराएंगे। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह को काउंसलिंग के दौरान प्रमाण पत्रों की जांच में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि खबर यह भी है कि यह शिक्षक भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर फंस सकती है। बताया जा रहा है कि टीईटी की खामियों के चलते अब तक हजारों अभ्यर्थियों को सही प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका है।

सरकार को देना होगा जवाब

first merit for 72825 teachers recruitment.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राइमरी स्कूलों में टीईटी मेरिट पर 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अगस्त माह तक ही पूरी करनी थी।

इसलिए राज्य सरकार चाहती थी कि भर्ती के लिए काउंसलिंग जल्द शुरू कर ली जाए, ताकि सुप्रीम कोर्ट में बताया जा सके कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

सचिव बेसिक शिक्षा ने इस संबंध में सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इसमें शिक्षा विभाग के साथ नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में सहमति बनने के बाद ही काउंसलिंग संबंधी आदेश जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed