फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first look of lucknow metro will be unveal at france

अंदर-बाहर से कैसी दिखती है मेट्रो, सोमवार को फ्रांस में दिखेगा फर्स्ट लुक

Mon, 11 Apr 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Apr 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
first look of lucknow metro will be unveal at france
जल्द दौड़ेगी लखनऊ में मेट्रो - फोटो : Demo

फ्रांस की अलस्टॉम कंपनी ने लखनऊ मेट्रो के कोच का ‘फर्स्ट लुक’ तैयार कर लिया है। इसका एक  थ्री-डी प्रजेंटेशन भी फ्रांस में होना है। 

विज्ञापन


20 मेट्रो ट्रेनों के लिए 80 बोगियों की इस डील के डिजाइन को अंतिम रूप देने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भी फ्रांस के लिए सोमवार को रवाना होगा।

लखनऊ मेट्रो के प्रायोरिटी सेक्शन ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग के बीच चलने के लिए 20 ट्रेन की खरीद अलस्टॉम से होनी है। हर ट्रेन में चार कोच होंगे। ऐसे में 80 कोच की खरीद लखनऊ मेट्रो को करनी है। 

विज्ञापन

सारी सुविधाओं की दी जाएगी जानकारी

first look of lucknow metro will be unveal at france
लखनऊ में जल्द दौड़ेगी मेट्रो - फोटो : Demo

इन मेट्रो की कमीशनिंग के लिए कंपनी के साथ 1070 करोड़ रुपए का कांट्रेक्ट हुआ है। ट्रेन का निर्माण चेन्नई स्थित प्लांट में होना है। 

कोच का डिजाइन लेकिन फ्रांस में कंपनी ने तैयार कराया है। लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव का कहना है कि 3डी मॉक-अप प्रजेंटेशन फ्रांस में डिपार्टमेंट स्थित लैब में ही होना है। 

इसके अलावा कोच में उपयोग होने वाले रंग, उसकी फिनिशिंग, ड्राइविंग कैब में लगने वाले उपकरण, यात्री सुविधाएं, यात्रियों की सहूलियत केलिए सीट, पकड़ने के पोल व हैंडल, पैसेंजर इंफोर्मेशन सिस्टम के काम करने का तरीका, रूट मैप, सीसीटीवी सिस्टम तक की जानकारी इसमें दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed