{"_id":"5eb07aaa8ebc3e907a6fda90","slug":"first-day-sale-of-wine-in-lucknow-55-crore-rupees172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पहले ही दिन बिकी 5.5 करोड़ की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पहले ही दिन बिकी 5.5 करोड़ की शराब
विज्ञापन
शराब की दुकान के बाहर लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के कारण करीब 42 दिनों बाद खुली शराब की दुकानों पर सोमवार को शोकीनों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते अंग्रेजी शराब की खरीद में तीन गुना तक इजाफा हुआ। सामान्य दिनों में 1.25 से 1.5 करोड़ तक होने वाली अंग्रेजी शराब की बिक्री 4.5 करोड़ तक हुई। हालांकि देसी व बीयर की बिक्री एक करोड़ रुपये की ही हुई। जिला आबकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह ने बताया कि राजधानी में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की शराब सोमवार को बिकी।
आम दिनों में राजधानी में करीब दो करोड़ की शराब की बिक्री होती है लेकिन इसमें बार रेस्टोरेंट व लाइसेंसी होटल शामिल नहीं हैं। राजधानी में कुल 887 दुकानें हैं जिसमें 805 दुकानें खुली रहीं। हॉटस्पाट एरिया में 60 दुकानें बंद रहीं। तीन से चार दिन में खत्म होगा पुराना स्टॉक शराब एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैयालाल मौर्या ने बताया कि पहली बार एक दिन में इतनी बिक्री हुई है।
बताया कि अभी दो दिन का स्टॉक है। बताया कि पहले दिन ही तमाम दुकानों से स्टॉक खत्म हो गया। उन्हें अब गोदामों में बचा स्टाक दुकानों में लाना होगा. अधिकतम तीन से चार दिन में दुकानों से बिक्री बंद हो जाने के बाद नई लाइसेंसी दुकानें ही नए स्टॉक के साथ खुलेंगी। स्टॉक खत्म होते ही बंद होंगी दुकानें शराब एसोसिएशन के महामंत्री ने बताया कि 31 मार्च तक बिक जाने वाला स्टॉक दुकानों पर ही है।
विज्ञापन
ऐसे में सोमवार से खुली दुकानों से इसी बचे स्टॉक को बेचा गया। करीब 25 फीसदी दुकानों में दोपहर बाद माल खत्म हो जाने से उन्हें बंद करना पड़ा। गोमतीनगर के ग्वारी गांव, हजरतगंज में कृषि भवन के पास, अलीगंज, जानकीपुरम, राजाजीपुरम व अन्य इलाकों में काफी भीड़ रही। बीयर की दुकानों पर लम्बी कतारें लगी रहीं। स्थिति बिगड़ने पर पॉलिटेक्निक चौराहे पर सीओ उमेश द्विवेदी को फोर्स के साथ पहुंचना पड़ा। चारबाग पान दरीबा, अलीगंज, गोमतीनगर, महानगर व ठाकुरगंज में दुकानों पर काफी भीड़ रही। यहां दुकानें खुलने से पहले ही लोग खड़े हो गए थे।