{"_id":"6218c0c721e1b432db524853","slug":"first-class-ac-sleeper-coach-will-be-installed-in-two-pair-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: दो जोड़ी ट्रेनों में लगेगा प्रथम श्रेणी एसी स्लीपर कोच, तेजस में भी फेरे व बोगी बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: दो जोड़ी ट्रेनों में लगेगा प्रथम श्रेणी एसी स्लीपर कोच, तेजस में भी फेरे व बोगी बढ़ेगी
Fri, 25 Feb 2022 05:13 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Feb 2022 05:13 PM IST
सार
रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों में प्रथम श्रेणी एसी स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। तेजस के फेरे व कोच बढ़ेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर रेलवे की दो जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेनों में प्रथम श्रेणी का एक-एक एसी स्लीपर कोच लगेगा।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के मुताबिक ट्रेन 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट में एक मार्च से 31 अगस्त, ट्रेन 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट में चार मार्च से तीन सितंबर तक प्रथम श्रेणी स्लीपर एसी कोच लगेगा।
इसी तरह ट्रेन 14217 चंडीगढ़-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में दो मार्च से एक सितंबर और ट्रेन 14218 प्रयागराज-चंडीगढ़ संगम एक्सप्रेस में तीन मार्च से दो सितंबर तक एसी स्लीपर कोच लगेगा। वहीं, होली पर तेजस एक्सप्रेस के फेरे व बोगी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आठ मार्च से तीन मई तक ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी।
वहीं, 26 फरवरी से छह मार्च तक हर शनिवार, रविवार को एक अतिरिक्त एग्जीक्यूटिव कोच व 12 से 21 मार्च तक रोजाना एक-एक अतिरिक्त चेयरकार कोच लगाया जाएगा। ट्रेन होली के दिन 18 मार्च को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन