{"_id":"66b2af49a6225eb99402bf04","slug":"first-burned-and-then-cut-the-ear-with-a-sickle-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106162-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पहले दागा फिर हंसिये से काटा कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पहले दागा फिर हंसिये से काटा कान
Wed, 07 Aug 2024 04:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
पटखौली निवासी श्रीदेवी पासवान।
इकौना (श्रावस्ती)। पटखौली निवासी महिला ग्राम प्रधान को एक पखवारे से कमरे में बंद कर शारीरिक यातनाएं देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंगलवार को पति ने महिला ग्राम प्रधान को प्लास्टिक जलाकर उसे दागा और बाद में हंसिये से उसका कान काट लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर घायल महिला प्रधान को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया है।
ग्राम पटखौली निवासी श्रीदेवी पासवान प्रधान का पति बलराम पासवान पुत्र मूने हिस्ट्रीशीटर है। जो किसी कारणवश विगत पंद्रह दिनों से श्रीदेवी को कमरे में बंद कर न सिर्फ मारता पीटता था। बल्कि उसे कई अन्य यातनाएं भी दे रहा था। इससे भी मन न भरा तो उसने मंगलवार को श्रीदेवी को घर के अंदर बंद करके प्लास्टिक जलाकर उसके हाथ-पांव और चेहरे को दागा। बाद में उसने हंसिया लेकर श्रीदेवी का कान काट दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने घायल महिला प्रधान को पुलिस जीप से सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में प्रधान के पिता ने आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। महिला प्रधान के पिता चिनकू पुत्र रामअधीन ने बताया कि उसका विवाह 16 वर्ष पूर्व बलराम पासवान से हुआ था। बलराम सात वर्ष पहले पूर्व प्रधान विद्याराम वर्मा की भतीजी सरोज को चूड़ी पहनाकर अपने घर ले आया था। उसके कहने पर वह श्रीदेवी को प्रताड़ित करता है। आरोपी पीड़ित की पुत्री की हत्या करने का प्रयास कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक इकौना राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा।